Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BSNL ने Jio की टक्कर में पेश किए दो नए प्लान, कर पाएंगे अनलिमिटेड वॉयस कॉल

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Thu, 03 May 2018 01:48 PM (IST)

    BSNL लाई असीमित वॉयस कॉल वाले 2 नए प्रीपेड पैक, जानें फायदे ...और पढ़ें

    BSNL ने Jio की टक्कर में पेश किए दो नए प्लान, कर पाएंगे अनलिमिटेड वॉयस कॉल
    BSNL ने Jio की टक्कर में पेश किए दो नए प्लान, कर पाएंगे अनलिमिटेड वॉयस कॉल

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। बीएसएनएल ने अपने दो नए अनलिमिटेड प्रीपेड मोबाइल पैक लॉन्च किए हैं। बढ़ती प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बने रहने के लिए कंपनी ने 99 रुपये और 319 रुपये के अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट प्लान्स प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 319 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और फ्री रोमिंग मिलेगी। यह प्लान दिल्ली और मुंबई सर्किल के लिए नहीं है। 99 रुपये के प्लान के तहत भी वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स मिलेंगे लेकिन इस पैक की वैलिडिटी 26 दिनों की है। इस प्लान में फ्री कॉलर ट्यून सेवा भी दी जा रही है। बीएसएनएल ने ऐसा ही प्लान फरवरी में कोलकाता सर्किल के लिए पेश किया था। अब इसे पैन-इंडिया में उपलब्ध करा दिया गया है।

    बीएसएनएल की टक्कर में एयरटेल 93 रुपये के प्लान की डिटेल्स: 93 रुपये के प्रीपेड प्लान के अंतर्गत यूजर्स को 1GB 4G/3G डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कालिंग और एसएमएस मिलते हैं। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह पैक उन लोगों की पसंद बन सकता है जो डाटा से ज्यादा कालिंग का इस्तेमाल करते हैं।

    जियो 98 रुपये की प्लान डिटेल्स: रिलायंस जियो का प्रीपेड टैरिफ 2GB 4G डाटा के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कालिंग के साथ 300 फ्री एसएमएस देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसी के साथ जियो एप्स का एक्सेस मुफ्त में मिलता है।

    खबरें और भी

    बीएसएनएल ने जियो की टक्कर में पेश किया 248 रुपये का IPL स्पेशल रिचार्ज प्लान: बीएसएनएल ने आईपीएल के लिए नया प्लान जारी किया है। बीएसएनएल के 248 रुपये में यूजर्स को 153 जीबी का डेटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 51 दिनों की है। बीएसएनएल का ये ऑफर 7 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक के लिए वैलिड है। प्लान में हर रोज 3 जीबी की एफयूपी लिमिट है।

    जियो और एयरटेल से टक्कर: रिलायंस जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने पिछले दो महीनों में कई नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने 551 रुपये का प्रीपेड पैक पेश किया है। इसमें यूजर्स को 1.5GB प्रति दिन डाटा मिलता है। इसी के साथ कंपनी ने 444 रुपये का पैक पेश किया था। इसमें भी यूजर्स को समान डाटा बेनिफिट्स के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। इस पैक की वैलिडिटी 60 दिनों की है। इसके अलावा 485 रुपये का प्लान भी पेश किया गया था ।इसमें यूजर्स को 1GB डाटा प्रति दिन के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 100 एसएमएस प्रति दिन और 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

    इसके अलावा बीएसएनएल ने 118 रुपये का प्रीपेड पैक भी पेश किया था। इसमें यूजर्स को कुल 1GB 3G/4G डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अंत में, ऑपरेटर 379 रुपये का प्लान भी ऑफर करता है। इसमें यूजर्स को 4GB 3G/4G डाटा प्रति दिन के साथ अनलिमिटेड बीएसएनएल से बीएसएनएल वॉयस कॉलिंग (30 मिनट प्रति दिन) 30 दिनों के लिए मिलती है।