Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gionee S11 Lite vs Zenfone Max Pro (M1) vs Redmi Note 5 Pro:कड़ा मुकाबला

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 07 May 2018 11:25 AM (GMT+05:30)

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने जेनफोन मैक्स प्रो M1 को लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी बिक्री 3 मई से शुरू हो जाएगी। ...और पढ़ें

    Gionee S11 Lite vs Zenfone Max Pro (M1) vs Redmi Note 5 Pro:कड़ा मुकाबला
    Gionee S11 Lite vs Zenfone Max Pro (M1) vs Redmi Note 5 Pro:कड़ा मुकाबला

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने जेनफोन मैक्स प्रो M1 को लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी बिक्री 3 मई से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से एक्सक्ल्यूसिव साझेदारी की है। फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी तुलना शाओमी नोट 5 प्रो और जियोनी S11 लाइट से होने लगी है। जानते हैं इन तीनों फोन में कौन रहेगा आपके लिए बेहतर,

    डिस्प्ले

    आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यून 2160×1080पिक्सल है। फोन का अस्पेक्ट रेशियो 18:9।

    वहीं रेडमी नोट 5 प्रो में भी 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन का रेजोल्यूशन 2160x1920 पिक्सल है। स्क्रीन का एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।

    जबकि जियोनी S11 लाइट में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसमें 2.5डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।

    अगर डिस्प्ले की बात की जाए तो जेनफोन मैक्स प्रो M1 और रेडमी नोट 5 प्रो एक जैसे हैं। दोनों ही फोन में मेटल बॉडी का इस्तेमाल हुआ है। जियोनी S11 में भी यही फीचर है, बजाए इसके की फोन का स्क्रीन बाकी 2 फोन के मुकाबले जरा कम है।

    परफॉर्मेंस

    आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के 2 वैरियंट में मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन को पॉवर देने के लिए ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ क्लावकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoCका चिपसेट लगा है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

    वहीं रेडमी नोट 5 प्रो में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 का चिपसेट लगा है। फोन 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज के 2 वैरियंट में मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर आधारित मीयूआई 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

    खबरें और भी

    जियोनी S11 लाइट में स्नैपड्रैगन 430 एसओसी का चिपसेट लगा है। फोन 4जीबी की रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 7.1.1 एंड्रॉयड नॉगट पर काम करता है।

    जेनफोन मैक्स प्रो M1, रेडमी नोट 5 प्रो की तुलना में 1.54 गुना ज्यादा पॉवरफुल है, लेकिन एक ही चिपसेट का इस्तेमाल और कम मेमोरी के कारण कंपनी का दावा कितना सही है इसे टेस्ट करने पर ही पता चलेगा। इसके साथ जेनफोन मैक्स प्रो M1 सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम करता है।

    बैटरी

    बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 में ताकतवर बैटरी दी गई है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी लगी है, जो शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की तुलना में 1,000 एमएएच ज्यादा है। वहीं, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो कैमरा में 4,000 एमएएच की बैटरी लगी है। जबकि, जियोनी S11 लाइट में 3,030 एमएएच की बैटरी लगी है।

    अगर आप फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 एक अच्छी पसंद हो सकता है। जेनफोन मैक्स प्रो M1 बाकी दो फोन पर इस सेगमेंट में काफी भारी पड़ रहा है।

    कैमरा

    शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है।

    वहीं बात करें आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है।

    जियोनी S11 लाइट में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है।

    रियर कैमरे की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में सोनी IMX इमेज सेंसर लगा है। जबकि आसुस किस तरह के सेंसर का इस्तेमाल करता है, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है। अगर आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 स्टेबल और एक्युरेसी देता है, तब रियर कैमरे के मायने में ये शाओमी पर भारी पड़ता। लेकिर अगर बात सेल्फी कैमरी की करें तो शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एक तरफा विजेता है। जबकि सेल्फी कैमरे के मामले में जियोनी S11 लाइट दूसरे स्थान पर है। ऐसे में अगर तीनों कैमरे को मिला कर बात की जाए तो शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो का पलड़ा भारी दिखता है।

    कीमत

    आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 के 3जीबी रैम वैरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि, 4 जीबी रैम वाले डिवाइस की कीमत 12,999 रुपये। वहीं बात करें रेडमी नोट 5 प्रो की तो इसके 4जीबी रैम फोन की कीमत 13,999 रुपये है जबकि 6जीबी रैम फोन की कीमत 16,999 रुपये है। जियोनी S11 लाइट के 4जीबी रैम /32 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 13,999 रुपये है।

    इन तीन स्मार्टफोन में सबसे कम कीमत में आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 आपको विकल्प दे रहा है। वहीं बात करें 4 जीबी रैम वाले फोन की तब भी जेनफोन मैक्स प्रो M1 बाकी दोनों फोन पर भारी पड़ रहा है। शाओमी आपको 6जीबी रैम वाले सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प दे रहा है, जो बाकी दो फोन में नहीं है।

    यह भी पढ़ें:

    Redmi Y2 vs Vivo Y71 vs Samsung Galaxy J6: जानें आपके लिए कौन सा फोन बेहतर

    Motorola E5 सीरीज के 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ

    नूबिया ने लॉन्च किया नया गेमिंग स्मार्टफोन, शाओमी और रेजर से होगी टक्कर