विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gizmore Glow Z Review: AMOLED Display वाली इस स्मार्टवॉच के हो जाएंगे फैन, कम बजट में एक शानदार डील

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Sun, 28 May 2023 04:04 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 04:17 PM (IST)

Gizmore Glow Z Review Gizmore ने अपने यूजर्स के लिए एक नई स्मार्टवॉच Gizmore Glow Z लॉन्च की है। हमने ...और पढ़ें

Gizmore Glow Z Review, Pic Courtesy- Jagran
Gizmore Glow Z Review, Pic Courtesy- Jagran

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Gizmore ने हाल ही में अपने यूजर्स को Gizmore Vogue का तोहफा दिया था। Gizmore Vogue 2000 के बजट में लाई गई थी, वॉच में कंपनी ने एपल स्मार्टवॉच का लुक देने की कोशिश की थी। इस बार कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक नई स्मार्टवॉच Gizmore Glow Z लॉन्च की है। Gizmore की न्यूली लॉन्च्ड स्मार्टवॉच एक बजट लॉन्च है। यूजर्स के लिए हमने इस स्मार्टवॉच को टेस्ट किया और करीब 1 हफ्ते इस्तेमाल करने के बाद Gizmore Glow Z का रिव्यू लिख रहे हैं। चलिए, बताते हैं स्मार्टवॉच के साथ हमारा एक्सपीरियंस कैसा रहा -

Gizmore Glow Z की कीमत कितनी है?

कीमत की बात करें तो वॉच की एमआरपी 6,999 रुपये है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से Gizmore Glow Z को मात्र 1499 रुपये में खरीद सकते हैं।

वॉच को आप ब्लैक, ब्लू और बरगन्डी कलर में खरीद सकते हैं। हमें रिव्यू करने के लिए स्मार्टवॉच का ब्लू कलर मिला था।

Gizmore Glow Z Smartwatch का लुक कैसा है?

बॉक्स ओपन करने पर हमें, एक वॉरंटी कार्ड, वायरलैस चार्जर और ब्लू कलर में स्मार्टवॉच मिलती है। वॉच का स्ट्रैप सिलिकॉन सॉफ्ट क्वालिटी के साथ आता है। इसे स्ट्रैच करने में इसकी क्वालिटी का पता लगता है। ब्लैक डिस्प्ले के साथ वॉच मेटैलिक फ्रेम के साथ आती है। राइट साइड पर वॉच में मेन मेन्यू के लिए बटन मिल जाता है।

स्मार्टवॉच का फिट कैसा है?

Gizmore की न्यूली लॉन्च्ड वॉच एक बड़े डिस्प्ले वाली वॉच है। कंपनी ने को 1.78 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच कई बार पतले हाथों पर अच्छी नहीं लगती। इसके अलावा, वॉच को पहनने पर ये थोड़ी बड़ी भी लगती है। खासकर लड़कियों के हाथ थोड़े पतले होते हैं।

Gizmore Glow Z की बात करूं तो मुझे इसे पहनने के बाद ऐसा बिल्कुल भी महसूस नहीं हुआ कि बड़े डिस्प्ले के साथ यह वॉच अच्छी नहीं लग रही है। इसके अलावा वॉच में सिलिकॉन स्ट्रैप भी कलाई पर अच्छी पकड़ बना लेती है।

Gizmore Glow Z के लिए कौन-सा ऐप डाउनलोड करना है?

स्मार्टवॉच को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में FitCloudPro ऐप इन्स्टॉल करना होगा। ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसमें यूजर की डिटेल्स सेट कर देते हैं। आसानी से वॉच को कॉलिंग कॉलिंग, म्यूजिक के लिए कनेक्ट कर सकते हैं।

Gizmore Glow Z में कितने स्मार्टवॉच फेस मिलते हैं?

स्मार्टवॉच में आपको 9 स्मार्टवॉच फेस मिलते हैं। इन स्मार्टवॉच फेस को आप अपने कपड़ों के हिसाब से मैच कर सकते हैं।

स्मार्टवॉच के सेटिंग ऐप पर जाकर डिस्प्ले पर टैप करते हैं तो वॉच फेस स्विच करने का ऑप्शन मिल जाता है।

Gizmore Glow Z का कितने मेन्यूस्टाइल मिलते हैं?

वॉच में आपको 4 मेन्यू स्टाइल मिलते हैं। सारे ऐप्स को चेक करने के लिए मुझे पर्सनली मेन्यू 1 पंसद आया। यहां आप वॉच के कैमरा, कॉन्टेक्ट्स, कॉलिंग, वॉइस असिस्टेंस, स्पोर्ट्स मोड, स्लीप मोड, हार्ट रेट सेंसर, म्यूजिक, अलार्म वॉच, कैलकुलेटर, कैलेंडर जैसे मेन मेन्यू फीचर्स आसानी से स्क्रोल डाउन करते हुए चेक कर सकते हैं।

वॉच के साथ हमें स्क्रीन लैगिंग का इशू नहीं आया। आप फिंगर की मदद से आसानी से वॉच के अलग-अलग ऐप्स को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Gizmore Glow Z का ब्राइटनेस फीचर कितना इफेक्टिव है?

वॉच को हमने धूप में इस्तेमाल कर देखा। वॉच की ब्राइटनेस बजट के हिसाब से ठीक-ठाक मिल जाती है। धूप में भी स्क्रीन को ऑपरेट किया जा सकता है। अगर आप आउटडोर में वॉच को फुल ब्राइटनेस के साथ इस्तेमाल करते हैं तो काम बन जाता है।

Gizmore Glow Z की बैटरी कैसी है?

बैटरी की बात करें तो, स्मार्टवॉच को हमने 95 प्रतिशत बैटरी के साथ नॉर्मल इस्तेमाल किया। धूप में वॉच की फुल ब्राइटनेस का भी इस्तेमाल किया।

करीब तीसरे दिन वॉच की बैटरी 67 प्रतिशत तक पहुंच चुकी थी। इसे दोबारा करीब 50 मिनट के लिए चार्ज किया तो यह 99 प्रतिशत चार्ज हो चुकी थी। यानी स्मार्टवॉच को फुल चार्ज करने में आपको थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

Gizmore Glow Z की साउंड क्वालिटी कैसी है?

हमने स्मार्टवॉच के कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल किया। इसमें कॉलर की आवाज ठीक-ठाक सुनाई देती है। हालांकि, एक लंबी बातचीत के लिए आवाज थोड़ी कम-ज्यादा होती लग सकती है। म्यूजिक की बात करें तो वॉच में आपको एक अच्छी साउंट क्वालिटी मिल जाती है।

हमारा फैसला- कम बजट में एमोलेड डिस्प्ले वाली Gizmore स्मार्टवॉच यूजर्स को अच्छे फीचर्स के साथ दी ऑफर की जा रही है। 1500 रुपये के बजट में यह नॉर्मल यूजर के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। स्मार्टवॉच से कॉलिंग पर भी एक्टिव रहते हैं तो बैटरी 2 से 3 दिन तक आराम से चल जाती है।