Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Infinix Smart 2 फर्स्ट इम्प्रैशन: ड्यूल 4G सिम स्लॉट के साथ बजट कीमत में रेडमी 5A को टक्कर

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Sat, 04 Aug 2018 07:21 AM (IST)

    इंफीनिक्स स्मार्ट 2 बजट कीमत में किस तरह करेगा रेडमी 5A से मुकाबला और कैसा है यह स्मार्टफोन, पढ़ें रिव्यू ...और पढ़ें

    Infinix Smart 2 फर्स्ट इम्प्रैशन: ड्यूल 4G सिम स्लॉट के साथ बजट कीमत में रेडमी 5A को टक्कर
    Infinix Smart 2 फर्स्ट इम्प्रैशन: ड्यूल 4G सिम स्लॉट के साथ बजट कीमत में रेडमी 5A को टक्कर

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। इंफीनिक्स मोबाइल ने हाल ही में रेडमी 5 की टक्कर में इंफीनिक्स हॉट 6 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन इंफीनिक्स स्मार्ट 2 लेकर आयी है। इस स्मार्टफोन की टक्कर शाओमी रेडमी 5A से होगी। इंफीनिक्स स्मार्ट 2 ड्यूल 4G VoLTE सपोर्ट करने वाले कुछ सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स में से एक है। फोन की कीमत मात्र 5999 रुपये है। यह कीमत फोन के 2GB रैम के बेस वैरिएंट की है जो रेडमी 5A के समान है।

    डिजाइन और डिस्प्ले: डिजाइन के मामले में फोन के पास कुछ खास ऑफर करने को नहीं है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है और इसका ओवरऑल लुक भी औसत है। डिवाइस का डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो होने के बावजूद फोन के टॉप और बॉटम पर थिक बेजल मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर आसानी से उंगलियों के निशान दिखते हैं। कंपनी ने बण्डल के साथ कोई केस नहीं दिया है। स्क्रीन का ब्राइटनेस अच्छा है। फोन का डिस्प्ले 5.45 इंच एचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ आता है। औसत धूप में स्क्रीन की इतनी ब्राइटनेस है की टेक्स्ट आसानी से पढ़ा जा सके।

    हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर: स्मार्ट 2 क्वैड-कोर मीडियाटेक MTK6739 चिपसेट के साथ आता है। कंपनी ने फोन में ड्यूल 4G सिम स्लॉट उपलब्ध कराए हैं। फोन दो वैरिएंट - 3GB रैम/32GB इंटरनल स्टोरेज और 2GB रैम/16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वैरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर कार्य करता है। इस प्राइज रेंज में लेटेस्ट एंड्रॉयड सिस्टम एक अच्छा पहलू है। रेडमी 5A अभी भी एंड्रॉयड Nougat पर कार्य कर रहा है।

    डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। हालांकि, इसमें सॉफ्टवेयर आधारित फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। हालांकि, यह फीचर इतना फास्ट काम नहीं करता। परफॉरमेंस के मामले में स्मार्टफोन अच्छे से काम करता है।

    कैमरा: फोन का कैमरा बजट के हिसाब से अच्छा है। रेडमी 5A के कैमरा के मुकाबले भी इस फोन का कैमरा अच्छा कहा जा सकता है। इंफीनिक्स स्मार्ट 2 में रियर पर 13MP f/2.0 अपर्चर और ड्यूल एलईडी फ्लैश का सिंगल शूटर दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 8MP का ड्यूल एलईडी फ्लैश से लैस कैमरा दिया गया है। कैमरा एप में एचडीआर, ब्यूटी, पैनोरमा जैसे मोड्स दिए गए हैं। फोन 1080p रिजोल्यूशन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करने में सक्षम है।

    खबरें और भी

    बैटरी: फोन में 3050mAh की बैटरी दी गई है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है।

    हमारा फैसला: ओवरऑल बताया जाए तो 7000 रुपये की कीमत में इंफीनिक्स बेहतर फोन लेकर आई है। इसकी खासियत इसकी कीमत, कैमरा और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जा सकता है। यह डिवाइस शाओमी रेडमी 5A का अच्छा विकल्प है।