Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio Vs Airtel Vs Vodafone: इन 5 Postpaid प्लान्स में पाएं तेज इंटरनेट और फ्री कॉलिंग

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 03 Sep 2018 10:39 AM (IST)

    500 रुपये से कम कीमत में आने वाले जियो, एयरटेल और वोडाफोन के इन 5 पोस्टपेड प्लान्स में आपको ज्यादा डाटा और फ्री वायस कॉलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। ...और पढ़ें

    Jio Vs Airtel Vs Vodafone: इन 5 Postpaid प्लान्स में पाएं तेज इंटरनेट और फ्री कॉलिंग
    Jio Vs Airtel Vs Vodafone: इन 5 Postpaid प्लान्स में पाएं तेज इंटरनेट और फ्री कॉलिंग

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपको 5 ऐसे पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें फ्री वायस कालिंग के साथ ज्यादा डाटा मिलता है। इसके अलावा आपको इन प्लान्स में रोज 100SMS करने को भी मिलते हैं। तो जानते हैं जियो, एयरटेल और वोडाफोन के इन 5 पोस्टपेड प्लान्स के बारे में जो आते हैं 500 रुपये से कम कीमत में।

    रिलायंस जियो

    जियो 199 रुपये प्लान: इस प्लान में यूजर्स को कुल 25GB डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इस प्लान में फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान में आपको डाटा रोल ओवर नहीं मिलता है जो थोड़ा निराश करता है। इस प्लान में यूजर्स को जियो सर्विसेज का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    एयरटेल

    399 रुपये प्लान: इस प्लान में कुल 20GB जीबी डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इसके साथ आपको इस प्लान में फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अवाला आपको रोज 100 SMS करने को मिलते हैं। इस प्लान में बचा हुआ डाटा अलगे महीने एड हो जाता है। आप 200 जीबी तक के डाटा को स्टोर कर सकते हैं।

    499 रुपये प्लान: इस प्लान में पूरे महीने के लिए आपको कुल 75GB डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के सारे फीचर्स ऊपर दिए गए प्लान की तरह ही हैं।

    वोडाफोन

    399 रुपये प्लान: इस प्लान में आपको को कुल 40GB डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में फ्री वॉयस कॉलिंग और फ्री रोमिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ ही आपको रोज 100SMS करने को मिलते हैं। इस प्लान में बचा हुआ डाटा अलगे महीने एड हो जाता है। आप 200 जीबी तक के डाटा को स्टोर कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    499 रुपये प्लान: इस प्लान में यूजर्स को पूरे महीने के लिए कुल 75 जीबी डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। इस प्लान के बाकी सारे फीचर्स ऊपर दिए गए प्लान की तरह ही हैं। इस प्लान के बाकी सारे फीचर्स ऊपर दिए गए प्लान की तरह ही हैं।