Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गूगल पर पढ़ें हिंदी में समाचार, देश से लेकर दुनिया तक की तमाम खबरों की यहां मिलेगी जानकारी

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Wed, 30 May 2018 11:04 AM (IST)

    गूगल समाचार पर आप अपनी पसंद की खबरों को हिंदी में पढ़ने से लेकर उन्हें सेव और शेयर तक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    गूगल पर पढ़ें हिंदी में समाचार, देश से लेकर दुनिया तक की तमाम खबरों की यहां मिलेगी जानकारी
    गूगल पर पढ़ें हिंदी में समाचार, देश से लेकर दुनिया तक की तमाम खबरों की यहां मिलेगी जानकारी

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आप देश-दुनिया की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए कुछ चुनिंदा वेबसाइट का सहारा लेते हैं? क्या आपको पता है कि ट्रेंड में चल रही खबर सबसे पहले कहां पढ़ने को मिलेगी? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कहां आपको एक साथ सारी न्यूज पढ़ने को मिलेंगी।

    आपको अपने पीसी या स्मार्टफोन के ब्राउजर पर जाना होगा। इसके बाद Google Samachar लिख कर इंटर करें। आपके सामने जो सबसे पहला लिंक आएगा उसपर टैप या क्लिक करें।

    यहां आपको हर तरह की खबर हिंदी में पढ़ने को मिलेगी।

    यहां आपको बाईं ओर कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। इनमें खास खबर से लेकर देश, दुनिया, व्यापार, मनोरंजन और खेल जगत की तमाम खबरों को आप क्लिक कर के पढ़ सकते हैं। साथ ही आप अपने पसंद की भाषा और और इलाके को भी चुन सकते हैं।

    आप ‘ज़्यादा मुख्य समाचार’ पर क्लिक करके एक ही खबर की पूरी कवरेज देख सकते हैं।

    ‘ज़्यादा मुख्य समाचार’ पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। यहां आपको कई कैटेगरीज दिखाई देंगी। यहां आप फॉलो करने से लेकर खबर को शेयर भी कर सकते हैं।

    फीचर्स जो आएंगे पसंद

    गूगल समाचार पर आप अपनी पसंद की खबरों के साथ सेव की हुई खबरों को भी पढ़ सकते हैं। यहां आप अपनी पसंद की वेबसाइट्स को भी चुन सकते हैं।

    स्थानीय समाचार

    गूगल ने हाल ही में एक नया सेक्शन शुरू किया है, जहां आप स्थानीय खबरों के बारे में और ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

    भाषा

    गूगल पर आप अंग्रेजी, हिंदी से लेकर कई और भाषाओं में भी खबरों को पढ़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Instagram पर अब कर पाएंगे पोस्ट Mute, इन 4 स्टेप्स को करें फॉलो

    Gaming के दीवानों को पसंद आएंगे ये 4 स्मार्टफोन्स, जानें फीचर्स

    Youtube पर करना चाहते हैं कमाई, तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल