Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    OnePlus 6 में नहीं मिलेंगे OnePlus 6T के ये 5 फीचर्स

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Sat, 03 Nov 2018 10:06 PM (IST)

    इस स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आपको OnePlus 6 में नहीं मिलेंगे ...और पढ़ें

    OnePlus 6 में नहीं मिलेंगे OnePlus 6T के ये 5 फीचर्स
    OnePlus 6 में नहीं मिलेंगे OnePlus 6T के ये 5 फीचर्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने 31 अक्टूबर को अपना एक और प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 6T लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का इंतजार OnePlus के फैन्स को काफी समय से था। कंपनी ने इसी साल OnePlus 6 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स ने काफी पसंद किया और यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया। इस बार कंपनी ने OnePlus 6T को उतारा है। इस स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आपको OnePlus 6 में नहीं मिलेंगे। आइए, जानते हैं यह फोन OnePlus 6 से किन मायनों में बेहतर है

    वाटर ड्रॉप नॉच

    OnePlus 6 और OnePlus 6T दोनों ही स्मार्टफोन नॉच फीचर के साथ आते हैं। लेकिन OnePlus 6T में वाटर ड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है। कंपनी का पहला वाटर ड्रॉप नॉच फीचर वाला स्मार्टफोन है। वहीं, OnePlus 6 में इस साल लॉन्च हुए कई मिड और प्रीमियर रेंज वाले स्मार्टफोन्स की तरह ही सामान्य नॉच फीचर दिया गया है।

    इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट

    OnePlus 6T में पहली बार कंपनी ने इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट का सबसे पहले इस्तेमाल Vivo X21 में हुआ था जो इसी साल लॉन्च हुआ है। OnePlus 6 में फिंगर प्रिंट स्कैनर बैक पैनल में दिया गया है।

    डिजाइन

    OnePlus 6T और OnePlus 6 दोनों ही मेटल फ्रेम और कर्व्ड ग्लास के साथ आते हैं लेकिन OnePlus 6T और OnePlus 6 में अतंर यह है कि OnePlus 6T, OnePlus 6 के मुकाबले ज्यादा लंबा, मोटा और भारी है।

    परफार्मेंस

    OnePlus 6T को गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 9.0 पाई के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, OnePlus 6 में एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट प्रोसेसर पर रन करते हैं। OnePlus 6T और OnePlus 6 के स्टोरेज में आपको अंतर देखने को मिलेगा। OnePlus 6T केवल दो स्टोरेज वेरिएंट 128 जीबी और 256 जीबी में उपलब्ध है जबकि OnePlus 6 में आपको तीन स्टोरेज वेरिएंट 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी मिलेंगे।

    खबरें और भी

    कैमरा और बैटरी

    OnePlus 6T और OnePlus 6T में 16 मेगापिक्सल एवं 20 मेगापिक्सल का ड्यूल तथा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि, OnePlus 6T के कैमरे को OnePlus 6 के मुकाबले बेहतर बनाया गया है जिससे यह नाइट मोड में बेहतर परफार्म करता है। OnePlus 6T के बैटरी को भी OnePlus 6 के मुकाबले पावरफुल बनाया गया है। OnePlus 6T में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है जबकि OnePlus 6 में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    यह भी पढ़ें:

    OnePlus 6T और Poco F1 को 16000 रुपये तक के ऑफर के साथ खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर्स

    Google Pixel 3 और Pixel 3 XL की भारत में बिक्री शुरू, पढ़ें लॉन्च ऑफर्स

    Xiaomi दिवाली सेल: Redmi Note 5 Pro से Poco F1 तक इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर