विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स को यूजर्स कर रहे हैं पसंद, जानें दूसरी खूबियां

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Wed, 11 Apr 2018 03:58 PM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 11:25 AM (IST)

यूजर्स ने इन स्मार्टफोन्स के कैमरा फीचर्स को काफी पसंद किया है। इन फोन में कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं।

इन स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स को यूजर्स कर रहे हैं पसंद, जानें दूसरी खूबियां
इन स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स को यूजर्स कर रहे हैं पसंद, जानें दूसरी खूबियां

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आप फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा स्मार्टफोन चाहते हैं, तो आपको हमारी ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस, आईफोन एक्स और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ये तीनों स्मार्टफोन अपने कैमरा फीचर्स के लिए जानंग जाते हैं। डालते हैं इन स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में,

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस:

  • डिस्प्ले: फोन में 6.2 इंच का क्वाड एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन में 6 जीबी की रैम दी गई है। फोन के बेस वर्जन फोन में 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम: डिवाइस ऑक्टाकोर Exynos 9810 पर रन करता है। फोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • कैमरा: फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है। फोन में ऑटोफोकस सेंसर और ओआईएस जैसे फीचर्स दिए गए है। फोन के कैमरे में लगा f/1.5 और f/F2.4 का डुअल अपचर लेंस, अंधेरे या प्रकाश में खुद को ऑटो एडजस्ट कर लेगा। फोन से 960 एफपीएस पर विडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन एक बार में 12 इमेज को एक साथ कैप्चर करता है।
  • कीमत: गैलेक्सी S9 प्लस के 64GB बेस वैरिएंट की कीमत 64,900 रुपये से शुरू है।
  • बैटरी: फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

आईफोन एक्स

  • कीमत: 64जीबी वाले फोन की कीमत 95,390 रुपये है, जबकि 258 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 1,08,930 रुपये है।
  • डाइमेंशन और वजन: फोन का डाइमेंशन 143.60 x 70.90 x 7.70 मिलिमीटर है। फोन का भार 174 ग्राम है।
  • बैटरी: फोन में 2716 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • डिस्प्ले: फोन का डिस्प्ले 5.80 इंच का है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन में 3 जीबी की रैम दी गई है। फोन के बेस वर्जन फोन में 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज बढ़ाने का कोई भी विकल्प नहीं दिया गया है।
  • कैमरा: फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में स्लो मोशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन एक बार में 3 फोटो को एक साथ कैप्चर करता है।
  • प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम: डिवाइस hexa-core पर रन करता है। फोन में ए1 बायोनिक चिप लगाई गई है।

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल

  • डिस्प्ले: फोन में 6 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2880x1440 पिक्सल है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन में 4 जीबी की रैम दी गई है। फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के वैरियंट में उपलब्ध है।
  • प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम: डिवाइस 64 बिट ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 पर रन करता है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 8.0 पर काम करता है।
  • कैमरा: फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन में ऑटोफोकस, वाइड एंगल शूट और लो लाइट शूट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन से 4K रिकॉर्डिंग की शानदार क्वालिटी आती है।
  • कीमत: फोन के 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 54,999 रुपये है, जबकि 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 63,999 रुपये है।
  • बैटरी: इसमें 3000 एमएएच की बैटरी लगी है।

यह भी पढ़ें:

आईफोन X, सैमसंग गैलेक्सी S9 और गूगल पिक्सल 2 में कौन ज्यादा बेहतर, जानिए

गूगल मैप के लिए नहीं होगी इंटरनेट की जरूरत, इस तरह करें ऑफलाइन डाउनलोड

व्हॉट्सएप को गलती से कर दिया है Uninstall, इन तरीकों से करें पुराने चैट को रिस्टोर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।