Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बर्थडे से लेकर हर भूलने वाले कामों की याद दिलाने में मददगार हैं ये 4 एप्स, जानें फीचर्स

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 21 May 2018 11:33 AM (GMT+05:30)

    इन एप्स के जरिए यूजर्स अपने दिन भर के सभी काम से लेकर किसी भी इवेंट का रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    बर्थडे से लेकर हर भूलने वाले कामों की याद दिलाने में मददगार हैं ये 4 एप्स, जानें फीचर्स
    बर्थडे से लेकर हर भूलने वाले कामों की याद दिलाने में मददगार हैं ये 4 एप्स, जानें फीचर्स

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। क्या जन्मदिन से लेकर घर के किसी भी कार्यक्रम को याद रखना आपके लिए मुश्किल होता है, तो हम आपको उन चार एप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो न सिर्फ किसी खास कार्यक्रम की बल्कि उन सभी कामों की याद दिला सकती है जिन्हें आप अक्सर भूल जाते हैं। आइए जानते हैं इन एप्स के फीचर्स के बारे में।

    Any.do: इस एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिले हैं। एप को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 25 एमबी है।

    फीचर्स- एप यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। आप एप की मदद से किसी भी इवेंट से लेकर घर की खरीदारी तक को शेड्यूल कर सकते हैं। एप पर आप अपने रोज के कामों को भी शेड्यूल कर सकते हैं। एप में कई सब कैटेगरीज हैं जो आपके किसी भी काम को कई भागों में बांट देती हैं। एप को आप लैपटॉप, मोबाइल या टैबलेट में रियर टाइम में सिंक कर सकते हैं।

    To Do List: एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.7 स्टार मिले हैं। एप को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 2.5 एमबी है।

    फीचर्स- एप यूजर फ्रेंडली है और इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। एप में कई कैटेगरीज और फीचर्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप किसी भी काम को शेड्यूल या रिमाइंडर लगा सकते हैं।

    To-Do Calendar Planner: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार मिले हैं, जिसे 30 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 5.1 एमबी है।

    फीचर्स- एप में आप अपने रोज, सप्ताह या महीने के सभी प्रोग्राम को स्टोर कर सकते हैं। आप अपने किसी भी काम को सब कैटेगरी में भी बांट सकते हैं। आप अपने किसी भी काम को याद रखने के लिए उसमें फोटो या फाइल को अटैच कर सकते हैं। आप किसी भी काम या इवेंट का मल्टीपल रिमाइंडर लगा सकते हैं।

    Do It Later: एप को 1 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिले हैं। एप की साइज 13 एमबी है।

    फीचर्स- एप में आप एसएमएस, ई-मेल, सोशल नेटवर्क से लेकर किसी भी काम को शेड्यूल कर सकते हैं। एप आपके बैटरी का बहुत कम इस्तेमाल करता है। किसी भी काम के पूरा होने पर एप आपको एक अलर्ट भेजेगा।

    यह भी पढ़ें:

    लैपटॉप बेचने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं होगी परेशानी

    ये हैं दमदार फीचर्स वाले LED टीवी, कीमत 30000 रुपए से कम

    सचिन से कोहली तक, जानिए कौन सा खिलाड़ी करता है किस ब्रैंड के फोन का इस्तेमाल 

    खबरें और भी