Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूजर्स के डाटा पर रहती है Facebook नजर, इस तरह डिलीट कर पाएंगे ब्राउजिंग हिस्ट्री

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Sun, 03 Mar 2019 01:38 PM (IST)

    अगर यूजर Facebook द्वारा उनकी जानकारी इक्ट्ठा किए जाने से परेशान हैं तो यह फीचर उनकी मदद कर सकता है ...और पढ़ें

    यूजर्स के डाटा पर रहती है Facebook नजर, इस तरह डिलीट कर पाएंगे ब्राउजिंग हिस्ट्री
    यूजर्स के डाटा पर रहती है Facebook नजर, इस तरह डिलीट कर पाएंगे ब्राउजिंग हिस्ट्री

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर Privacy फीचर का इंतजार कई यूजर्स काफी समय से कर रहे हैं। इस फीचर का नाम Clear History है। इस फीचर के जरिए यूजर्स Facebook द्वारा इक्ट्ठा किए गए डाटा को डिलीट कर पाएंगे। इस बात की जानकारी कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर डेविड वेहनेर ने दी है। कंपनी के मुताबिक, इस फीचर को 2019 के आखिरी तक यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसका मतलब अगर यूजर Facebook द्वारा उनकी जानकारी इक्ट्ठा किए जाने से परेशान हैं तो यह फीचर उनकी मदद कर सकता है।

    Facebook सेव करता है आपकी जानकारी:

    Facebook यूजर्स डाटा, उसके ऐड और ऐनालिटिक्स टूल्स का इस्तेमाल करने वाली साइट्स और ऐप्स की मदद से इक्ट्ठा करता है। Clear History फीचर के लॉन्च होने के बाद यूजर्स Facebook के डाटा स्टोर से अपनी ब्राउजिंग हिस्ट्री को डिलीट कर पाएंगे।

    Clear History फीचर कैसे करेगा काम:

    यह फीचर वेब ब्राउजर के ऑप्शन जैसा होगा। इसमें यूजर कैश के जरिए अपनी हिस्ट्री और कुकीज को डिलीट करते हैं। साथ ही यूजर्स यह भी जान पाएंगी कि उन्होंने किस ऐप या वेबसाइट पर विजिट किया है। इस जानकारी को अपने अकाउंट से पूरी तरह डिलीट कर पाएंगे।

    Facebook पर यूजर्स के डाटा से छेड़छाड़ करने करने के आरोप कई बार लगे हैं। वर्ष 2018 में कई ऐसे वाक्ये हुए हैं जिसने Facebook की छवि खराब की है।

    87 मिलियन यूजर्स का डाटा हुआ मिस्यूज:

    यह रिपोर्ट किया गया था कि यूके आधारित कंस्लटेंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के लाखों यूजर्स का डाटा मिस्यूज किया था। इस डाटा को वर्ष 2016 में हुए अमेरिका प्रेसडेंशियल इलेक्शन्स के लिए इस्तेमाल किया गया था।

    50 मिलियन यूजर्स का डाटा हुआ हैक:

    कंस्लटेंसी कैम्ब्रिज एनालिटिका का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि सितंबर महीने में एक और मामला सामने आ गया था। इस मामले में पता चला था कि फेसबुक का View as फीचर के जरिए लाखों यूजर्स का डाटा हैकर्स एक्सेस कर पा रहे थे।

    खबरें और भी

    यूजर का डाटा नहीं है फेसबुक की प्राथमिकता:

    यूके की पार्यामेंट्री कमिटी ने उसके और फेसबुक एग्जीक्यूटिव की बातचीत की जानकारी दी जिसमें कहा गया था कि फेसबुक ने दावा किया था कि यूजर का डाटा उनकी प्राथमिकता नहीं है।

    अन्य मामलों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें:

    IRCTC ने शुरू की नई सेवा, अब घर बैठे देख सकेंगे खाली बर्थ

    Samsung Galaxy M30 रिव्यू: इस वजह से इसे कहा जा सकता है ‘वैल्यू फॉर मनी’ स्मार्टफोन

    BSNL ने ‘सिक्सर 666’ प्रीपेड प्लान को किया रिवाइज, Jio-Airtel की होगी छुट्टी