Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये हैं YouTube पर 2018 की टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज, देखें

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 10 Dec 2018 05:51 PM (IST)

    यहां हम आपको वर्ष 2018 की टॉप 10 YouTube वीडियोज की जानकारी दे रहे हैं जिनके व्यूज 673 मिलियन से ज्यादा तक रहे हैं ...और पढ़ें

    ये हैं YouTube पर 2018 की टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज, देखें
    ये हैं YouTube पर 2018 की टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज, देखें

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। YouTube का इस्तेमाल तो हर कोई करता है। आप जानते ही होंगे कि कई बार YouTube पर ऐसी वीडियोज अपलोड की जाती हैं जो लोगों के बीच लोकप्रिय रहने में सफल रहती हैं। हालांकि, यह जरुरी नहीं कि उस वीडियो का कंटेंट कोई जानकारी देने वाला ही हो। यहां हम आपको वर्ष 2018 की टॉप 10 YouTube वीडियोज की जानकारी दे रहे हैं जिनके व्यूज 673 मिलियन से ज्यादा तक रहे हैं।

    यहां देखें वीडियोज:

    1. इस वीडियो को Kylie Jenner ने लिस्ट किया था। इसका नाम To Our Daughter है। यह 11 मिनट की प्रेग्नेंसी पर आधारित वीडियो है। यह वीडियो तब तक चर्चा में रही जब तक बच्चे का जन्म नहीं हो गया है। इस वीडियो को 77 मिलियन से ज्यादा व्यू मिले हैं।

    2. इस लिस्ट में दूसरा वीडियो रियल लाइफ ट्रिक्स का है। इसे Dude Perfect चैनल ने अपलोड किया है। इसमें कुछ ऐसी ट्रिक्स दिखाई गई हैं जो आपको हैरान कर देंगी।

    3. तीसरा वीडियो YouTube व्लॉगर्स डेबिड डॉबरिक और लीजा कोशाय ने शेयर किया है। इसमें उनके ब्रेकअप का इमोशनल वीडियो है जिसके व्यूज 46 मिलियन हैं।

    4. चौथी वीडियो वॉलमार्ट में मौजूद एक बच्चे की है। मैसन रैमसे ने हैंक विलियम का लवसिक ब्लूज गाना गाया है। इसमें सबसे अहम यह है कि इसमें बच्चे ने बूट्स और बेल्ट बकल से ट्यून भी दी। इस वीडियो को 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।

    5. फेसबुक और ट्विटर पर 2018 का एक ट्रेंडिग टॉपिक FIFA वर्ल्ड कप का वीडियो भी इस लिस्ट में है। इसमें पुर्तगाल और स्पेन के बीच जो मैच हुआ था उसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसे 300 मिलियन घंटे से ज्यादा बार देखा गया था।

    खबरें और भी

    6. प्रीमिटिव सर्वाइवल टूल पर बनी वीडियो नंबर 6 पर है। इसके बाद YouTube ओरिजनल कोबरा काई एपिसोड one Ace Degenerate का इस लिस्ट में अगला नंबर है। वहीं, 8वां नंबर कॉमेडियल अमित बड़ाना है।

    यह भी पढ़ें:

    Galaxy Note 9 और Galaxy S9+ के नए वेरिएंट लॉन्च, मिल रहा है कैशबैक ऑफर

    रोजाना 1 रुपये से भी कम में मिलेगी इनकमिंग, जानें मिनिमम रिचार्ज पैक्स के बारे में हर बात

    iPhone की बैटरी सस्ते में बदलवाने का मौका, 1 जनवरी से चुकानी होगी दोगुनी कीमत