Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Twitter बढ़ा सकता है 280 करैक्टर की लिमिट, ज्यादा शब्दों में किए जा सकेंगे ट्वीट

    By AgencyEdited By: Kritarth Sardana
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 03:35 PM (IST)

    Twitter अब अपने प्लेटफोर्म में 280 करैक्टर की लिमिट बढ़ा सकती है. कंपनी के नए अध्यक्ष एलन मस्क ने खुद इसकी जानकारी दी. इससे यूजर्स को अब और ज्यादा ढंग ...और पढ़ें

    twitter photo credit - Jagran File Photo
    twitter photo credit - Jagran File Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Twitter पर किसी ट्वीट को करने के लिए 280 करैक्टर ही मिलते हैं। इस लिमिट के बाद यूजर्स को शब्दों को कम करना पड़ता है जिसके कारण यूजर्स को काफी परेशानी भी झेलनी भी पड़ती है। लेकिन अब ये परेशानी जल्द दूर हो सकती है।

    Twitter अब क्या करने जा रही है

    Elon Musk ट्विटर को संभालने के बाद कई कदम नए कदम उठाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि ट्विटर अब जल्द ही अपनी 280 करैक्टर की सीमा को बढ़ा सकती है।

    मस्क से यह बात एक यूजर को जवाब देते हुए बताई। जिसने उनसे सवाल पूछा था कि क्या हम करैक्टर सीमा से मुक्ति पा सकते हैं या फिर इसका विस्तार कर सकते हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए मस्क ने कहा 'बिल्कुल'।

    पहले भी बढ़ चुकी है लिमिट

    ट्विटर ने अपनी शुरुआत के समय किसी ट्वीट को करने के लिए 140 करैक्टर की सीमा रखी थी, लेकिन नवंबर 2017 में कंपनी ने इसे बढ़ाकर 280 करैक्टर तक कर दिया था। तब से अब तक 280 करैक्टर की सीमा ही चल रही है। हालांकि उस समय भी कई ट्विटर यूजर्स ने तर्क दिया था कि 280 करैक्टर की वजह से ट्वीट को लोग कम पढ़ेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि यूजर ट्विटर पर अपना समय कम व्यतीत करेंगे। लेकिन ट्विटर ने अपना फैसला नहीं बदला और कंपनी 280 करैक्टर की सीमा पर ही बनी रही।

    280 करैक्टर की सीमा तक जाते हैं 1 प्रतिशत ट्वीट 

    कंपनी के अनुसार ट्विटर अभी भी संक्षिप्त विचारों वाला प्लेटफोर्म बना रहेगा। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, केवल 1 प्रतिशत ट्वीट्स ही 280 करैक्टर की सीमा तक जाते हैं। इसके अलावा 12 प्रतिशत ट्वीट्स 140 करैक्टर और 5 प्रतिशत ट्वीट्स 190 करैक्टर की सीमा में किये जाते हैं। 

    खबरें और भी

    Edit बटन की मांग भी मस्क ने की थी 

    यहां ये भी बता दें कि एलन मस्क ट्विटर से एडिट बटन की भी मांग कर चुके हैं। जिसके बाद कंपनी ने यह सेवा कुछ देशों में ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू कर दी है। 

    यह भी पढ़ें- Elon Musk Twitter Deal: ट्विटर में छंटनी को लेकर ये है एलन मस्क का प्लान, इन योजनाओं पर कर रहे काम