Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    व्हाट्सएप ने रोल आउट किया ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर, इस तरह आप भी कर सकेंगे इस्तेमाल

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jun 2018 04:06 PM (IST)

    Whatsapp ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग वाले फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए रोल आउट कर दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। व्हाट्सएप ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए पिछले महीने ही रोल आउट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, अभी के लिए यह फीचर चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा था, लेकिन अब यह फीचर्स सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। व्हाट्सएप आईओएस यूजर्स वीडियो कॉल में नए मेंबर्स को जोड़ने के इस फीचर को 2.18.52 वर्जन में देख सकते हैं। वहीं, एंड्रॉयड यूजर्स को यह फीचर 2.18.145 और इससे ऊपर के वर्जन में मिलेगा। एंड्रॉयड का लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.18.155 है। अगर आपके एंड्रॉयड फोन में यह फीचर काम नहीं कर रहा है तो आपको इससे लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा।

    इस तरह काम करेगा

    इस फीचर के तहत वीडियो कॉल करते समय यूजर्स को तीन अन्य मेंबर्स जोड़ने का विकल्प मिल जाएगा। इस तरह व्हाट्सएप में ग्रुप वीडियो कालिंग की जा सकेगी। फेसबुक की कुछ समय पहले हुई F8 डेवलपर्स कांफ्रेंस में कहा गया था की व्हाट्सएप में जल्द वीडियो कॉलिंग फीचर के साथ स्टिकर्स फीचर भी आने वाला है। व्हाट्सएप स्टिकर्स फीचर अभी आधिकारिक रूप से रोल आउट करना शुरू कर दिया है। कुछ यूजर्स ग्रुप वीडियो कालिंग फीचर पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं।

    इस तरह करें चेक

    अगर आप व्हाट्सएप एक लेटेस्ट वर्जन पर हैं तो यह फीचर आपको मिला है या नहीं यह चेक करने के लिए होम स्क्रीन पर कॉल सेक्शन में जाएं। इसके बाद किसी भी कॉन्टैक्ट को वीडियो कॉल कर के देखें की अन्य मेंबर्स को एड करने के लिए नया बटन उपलब्ध है या नहीं।

    व्हाट्सएप में जल्द आएगा चैट फिल्टर फीचर

    आपको बता दें कि इस दौरान व्हाट्सएप अपने 1.5 बिलियन यूजर्स के लिए चैट फिल्टर नाम का फीचर भी रोल आउट करने वाला है। व्हाट्सएप की पूरी चैट में किसी एक कीवर्ड को ढूंढना मुश्किल और परेशान करने वाला हो सकता है। व्हाट्सएप इसी परेशानी के निदान पर काम कर रहा है। चैट फिल्टर फीचर से यूजर्स किसी एक शब्द को फिलटर लगाकर ढूंढ पाएंगे। सर्च पर टैप करने से फिल्टर लिस्ट खुल जाएगी जो अनरीड चैट्स, ब्रॉडकास्ट मैसेज या ग्रुप्स में फिल्टर का इस्तेमाल करने देगी। हालांकि, यह भी हो सकता है कि यह फीचर सिर्फ व्हाट्सएप बिजनेस में आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें :

    भूल जाइए Hotstar और Netflix, इन एप्स पर उठाएं फ्री में लाइव टीवी का मजा

    IRCTC के नए एप से जनरल टिकट भी कर सकेंगे बुक, जानें कैसे करेगा काम

    इस साल लॉन्च हुए ये प्रीमियम स्मार्टफोन बने यूजर्स की पहली पसंद, पढ़ें रिव्यू