Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp ने एंड्राइड यूजर के लिए पेश किया यूजरनेम फीचर, अब मोबाइल नंबर की जरूरत होगी खत्म

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 08:30 PM (IST)

    WhatsApp updates username feature वॉट्सऐप सर्च बार यूजर सर्च को सपोर्ट करेगा। अब यूजर नेम से आप वॉट्सऐप यूजर से कनेक्ट हो सकेंगे। नए फीचर के आने से यू ...और पढ़ें

    अब यूजर नेम से आप वॉट्सऐप यूजर से कनेक्ट हो सकेंगे।
    अब यूजर नेम से आप वॉट्सऐप यूजर से कनेक्ट हो सकेंगे।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर को अपडेट करता रहता है। हाल ही में वाट्सएप ने सीक्रेट कोड फीचर को पेश किया। इस फीचर की मदद से चैट को सीक्रेट कोड से सिक्योर कर पाएंगे। इसके साथ ही लॉक की गई चैट किसी फोल्डर में भी नहीं दिखाई देंगी।

    अब कंपनी ने वॉट्सऐप ने अकाउंट के लिए यूजर नेम फीचर का टेस्टिंग शुरू किया है। यानी अब आपको अपने फोन नंबर को शेयर करने की जरुरत नहीं है। अब, WABetaInfo ने बताया है कि कंपनी ने एंड्रॉइड 2.23.25.19 अपडेट के लिए नया वॉट्सऐप बीटा के साथ यूजरनेम फीचर से संबंधित कुछ नए बदलाव शुरू कर दिए हैं।

    वॉट्सऐप ने जारी किया यूजर नेम फीचर

    शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के आधार पर, वॉट्सऐप सर्च बार यूजर सर्च को सपोर्ट करेगा। अब यूजर नेम से आप वॉट्सऐप यूजर से कनेक्ट हो सकेंगे। नए फीचर के आने से यूजर के लिए अपने फोन नंबर शेयर किए बिना कनेक्ट करना आसान हो जाएगा। बता दें, यह एक ऑप्शनल फीचर है यानी आप को मन करे तो आप इसे चालू या बंद कर सकते हैं।

    ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

    अपडेट एंड्रॉइड वर्जन 2.23.25.19 के लिए वॉट्सऐप बीटा के साथ उपलब्ध है और चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है। जहां तक ​​रोलआउट का सवाल है, वॉट्सऐप ने अभी तक इस फीचर के लिए रोलआउट डिटेल शेयर नहीं किया है। लेकिन, हमें उम्मीद है कि यह भविष्य में अगली रिलीज के साथ आएगा।

    खबरें और भी

    Secret Code की मदद से सिक्योर कर सकेंगे WhatsApp चैट

    Secret Code की मदद से यूजर्स WhatsApp चैट को पासवर्ड से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। यह फोन के लॉक कोड से अलग होगा। यह वॉट्सऐप यूजर्स को एक अतिरिक्त सिक्योरिटी प्रदान करेगा, जब वे अपना फोन किसी दूसरे को देंगे। इसके अतिरिक्त, चैट लॉक फोल्डर मुख्य चैट लिस्ट से अलग रहेगी जो पूरी तरह से हिडन रहेगी। इन चैट को देखने के लिए यूजर्स को सर्च बार में सीक्रेट कोड लिखना होगा।

    ये भी पढ़ें: Nothing Phone 2 की कीमत में हुई 5 हजार रुपये की कटौती, इन स्टोरेज पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट; जानें ऑफर