Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp जब 10 घंटे तक रहा डाउन, जानिये कब कब पहले हो चुका है डाउन

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 04:07 PM (IST)

    Whatsapp Down की समस्या कोई नई नहीं है। पिछले कुछ सालों में कई मौकों पर WhatsApp डाउन रह चुका है। जिसके कारण यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ता रहता ...और पढ़ें

    Whatsapp Down Photo Credit- Jagran File Photo
    Whatsapp Down Photo Credit- Jagran File Photo

    नई दिल्ली, कृतार्थ सरदाना। WhatsApp आज पूरी भारत समेत दुनिया के कई देशों में डाउन रहा। इसके कारण WhatsApp मैसेज और voice-video calling जैसी सभी सुविधाएं बंद रही। क्योंकि अब लोग whatsApp पर निर्भर हो चुके हैं इसलिए यूजर्स को काफी बड़ी संख्या में इसका सामना करना पड़ा। लेकिन हम आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब WhatsApp डाउन हुआ। पिछले कई सालों में ऐसे कई मौके आये हैं जब WhatsApp डाउन रहा। इसके साथ ही Meta के अन्य प्लेटफोर्म जैसे Facebook, Messenger और Instagram भी डाउन हुए हैं। तो वहीं twitter भी डाउन होता रहता है।

    Whatsapp कब कब हुआ डाउन

    • 2014- सन 2014 में भी whatsApp डाउन हुआ था। ये वो समय था जब फेसबुक (आज के दौर की मेटा कंपनी) ने कुछ दिन पहले ही WhatsApp को खरीद कर अपना संचालन शुरू किया था। उस समय भी भारत समेत दुनिया के कई देशों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक करीब 210 मिनट तक यह सेवा बाधित रही थी। इस कारण यूजर्स ने तब भी WhatsApp को खूब ट्रोल किया था। कंपनी ने इसके डाउन होने की वजह अपने सर्वर की समस्या बताया था।
    • 2017- सन 2017 में भी सर्वर डाउन होने की वजह से, WhatsApp डाउन होने की समस्या का सामना भारत समेत दुनिया के कई देशों के यूजर्स को करना पड़ा था।  
    • 2019- सन 2019 में तो WhatsApp डाउन होने कि एक ऐतिहासिक घटना रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल जुलाई में WhatsApp भारत समेत पूरी दुनिया के कई देशों में सिर्फ 1-2 घन्टे तक नहीं बल्कि करीब 10 घंटों तक डाउन हो गया था। बड़ी बात यह भी है कि whatsapp के साथ फेसबुक और इन्स्टाग्राम भी एक साथ डाउन हो गए थे। जिससे यूजर्स काफी परेशान और निराश हो गए थे। इसी साल के अप्रैल के महीने में भी whatsapp,इन्स्टाग्राम और फेसबुक तीनों डाउन हो चुके थे। जिसके कारण एक ही साल में 2 बार मेटा के तीनों प्लेटफोर्म डाउन रहे थे।

    • 2021- सन 2021 में भी करीब 2 बार WhatsApp,इन्स्टाग्राम और फेसबुक तीनों डाउन हुए थे। इस साल मार्च और अक्टूबर के महीने में लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ा था। मार्च में तो करीब 45 मिनट तक WhatsApp सेवा बाधित रही थी।

    WhatsApp,फेसबुक और Instagram तीनों प्लेटफोर्म वर्तमान में मेटा के पास ही है। इसके माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter भी थोड़े थोड़े समय में डाउन होता रहता है। जिसके कारण इसके भी यूजर्स को डाउन की समस्या का सामना करना पड़ता है। 

    यह भी पढ़ें-  WhatsApp Outage: सूर्यग्रहण के दिन वॉट्सऐप पर भी लगा “ग्रहण”, यूजर्स ने मीम बनाकर ऐसे लिए मजे

    WhatsApp Outage: भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में ठप हुआ WhatsApp, डेढ़ घंटे बाद शुरू हुईं सेवाएं

    खबरें और भी