Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    30 हजार से कम में 5 बेस्ट कैमरा फोन, 8,000 mAh तक बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 10:30 AM (GMT+05:30)

    आजकल कंटेंट क्रिएशन के बढ़ते चलन के कारण अच्छे कैमरे वाले स्मार्टफोन की मांग बढ़ गई है। ...और पढ़ें

    30 हजार से कम में 5 बेस्ट कैमरा फोन, 8,000 mAh तक बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

    30 हजार से कम में 5 बेस्ट कैमरा फोन, 8,000 mAh तक बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी   


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में कंटेंट क्रिएशन काफी तेजी से बढ़ रहा है। बहुत से लोग इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब वीडियो, व्लॉगिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे काम करके महीने के लाखों रुपये कमा रहे हैं। हालांकि इन कामों के लिए एक अच्छे कैमरे वाला स्मार्टफोन होना बेहद जरूरी हो गया है। अच्छी बात ये है कि अब शानदार कैमरा एक्सपीरियंस पाने के लिए आपको फ्लैगशिप फोन खरीदने की जरूरत नहीं है।

    जी हां, आप 30,000 रुपये से कम कीमत में ही प्रीमियम कैमरा फीचर्स वाले फोन खरीद सकते हैं। इन डिवाइस में आपको न सिर्फ अच्छा कैमरा बल्कि दमदार प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर भी मिलेगा। अगर आप नया कैमरा फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये पांच ऑप्शन आपके लिए बेहतरीन हो सकते हैं। चलिए इन पर एक नजर डालते हैं...

    Redmi Note 15 Pro

    लिस्ट का पहला फोन Redmi Note 15 Pro है जो उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो हाई-रेजोल्यूशन फोटोग्राफी पसंद करते हैं। इस फोन में तो 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है, जबकि सेल्फी के लिए फोन में 20MP कैमरा का है।

    डिवाइस 6.83 इंच की 1.5K AMOLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 6,580mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फ्लिपकार्ट पर ऑफर्स के बाद इस फोन की कीमत सिर्फ ₹29,924 है।

    Motorola Edge 70 Fusion

    लिस्ट का अगला फोन Motorola Edge 70 Fusion है जो वीडियो क्रिएटर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। फोन में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

    डिवाइस में 6.78 इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी भी मिल रही है। डिवाइस में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत
    ₹29,499 है।

    OnePlus Nord CE 6

    लिस्ट का तीसरा फोन OnePlus Nord CE 6 है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 6.78 इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है।

    खबरें और भी

    इस डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 भी मिल रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है।

    Samsung Galaxy F56 5G

    सैमसंग का Galaxy F56 5G भी एक शानदार कैमरा फोन है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP कैमरा है। डिवाइस 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1480 प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है।

    Nothing Phone 3a Pro

    लिस्ट का आखिरी फोन नथिंग का है जिसमें आपको यूनिक डिजाइन के साथ बेहतरीन कैमरा भी मिलेगा। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

    डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी भी मिल रही है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है।

    यह भी पढ़ें- 6,000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी