Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget Smartphone: 5000mAh बैटरी वाला फोन सस्ते में ले जाएं घर, दाम 6500 रुपये से भी कम

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 07:00 AM (GMT+05:30)

    एक नया स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत महसूस कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप 6500 रुपये से भी कम में नया फोन (Budget Smartphone) खरीद ...और पढ़ें

    4GB+4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला फोन कम दाम में ले जाएं घर
    4GB+4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला फोन कम दाम में ले जाएं घर

    HighLights

    1. Tecno Pop 8 स्मार्टफोन 4GB+4GB रैम के साथ आता है।
    2. फोन Unisoc T606 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक नया स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत महसूस हो रही है लेकिन बजट कम है तो निराश होने की जरूरत नहीं होगी।

    आप 6500 रुपये से कम में भी एक नया फोन खरीद सकते हैं। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। इस बजट में आप Tecno Pop 8 खरीद सकते हैं।

    कहां से खरीदें फोन

    इस फोन को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं। फोन के (4GB+4GB रैम और 64GB स्टोरेज) वेरिएंट को आप कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन को अमेजन पर 6,799 रुपये में लिस्ट किया गया है।

    हालांकि, अच्छी बात ये है कि इस फोन की खरीदारी बैंक कार्ड के साथ करते हैं तो 300 रुपये की छूट का फायदा मिलेगा।

    कौन-से बैंक कार्ड पर मिल रही है छूट

    Tecno Pop 8 की खरीदारी किसी भी बैंक कार्ड के साथ की जा सकती है। सभी बैंक कार्ड पर 300 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। वहीं, J and K Bank Debit Card के साथ फोन खरीदते हैं तो 750 रुपये तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ेंः मम्मी-पापा के लिए तुरंत खरीद लें ये सस्ते Smartphone, लिस्ट में सबसे कम वाले की कीमत देख रह जाएंगे दंग

    किन खूबियों के साथ आता है Tecno Pop 8

    Tecno Pop 8 को कंपनी तीन कलर ऑप्शन Mystery White, Gravity Black और Alpenglow Gold में खरीद सकते हैं।

    प्रोसेसर -Tecno Pop 8 फोन Unisoc T606 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

    डिस्प्ले - Tecno Pop 8 में 6.56 इंच का HD+ डॉट-इन IPS डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

    रैम और स्टोरेज- टेक्नो का यह फोन 8GB तक LPDDR4x रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

    कैमरा-Tecno Pop 8 फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन 12MP डुअल AI रियर कैमरा और 8MP AI सेल्फी कैमरा के साथ आता है।

    बैटरी- इस फोन में टाइप-सी कनेक्टिविटी और 10W एडाप्टर के साथ 5000mAhबैटरी मिलती है।