यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Airtel के तीन धमाकेदार रिचार्ज प्लान के साथ 5G डेटा, फ्री कॉलिंग और एसएमएस का फुल ऑन मजा, चेक करें डिटेल्स
Airtel Popular Prepaid Recharge Plan एयरटेल के प्रीपेड यूजर हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। यहां एयरटेल के कुछ पॉपुलर रिचार्ज प्लान की जानका ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही अलग-अलग रिचार्ज प्लान के ऑप्शन पेश करती है। कुछ यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की जरूरत होती है तो कुछ यूजर्स कम खर्च पर ज्यादा डेटा वाले प्लान को पसंद करते हैं।
अगर आप भी एयरटेल के प्री-पेड यूजर्स हैं तो ये आर्टिकल आपके काम हो सकता है, यहां 5G डेटा से जुड़े पॉपुलर प्लान की जानकारी दे रहे हैं-
एयरटेल का लंबी वैलिडिटी वाला पॉपुलर रिचार्ज प्लान कौन-सा है?
कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 3 महीने यानी 90 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान पेश करती है। इस प्लान की कीमत 800 रुपये से भी कम पड़ती है। इस रिचार्ज प्लान में की कीमत 799 रुपये पड़ती है।
.jpg)
प्लान में अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, यूजर्स रोजाना 100 एमएमएस का भी लाभ ले सकते हैं। 90 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर को 1.5 जीबी डेटा रोजाना ऑफर किया जाता है। रिचार्ज प्लान के साथ Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 की सुविधा भी मिलती है।
एयरटेल का ज्यादा डेटा वाला पॉपुलर रिचार्ज प्लान कौन-सा है?
90 दिन से कम वैलिडिटी के किसी रिचार्ज प्लान को खोज रहे हैं तो एयरटेल के 699 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को ले सकते हैं। कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 56 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान पेश करती है। प्लान में अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, यूजर्स रोजाना 100 एमएमएस का भी लाभ ले सकते हैं। इस प्लान में यूजर को 3 जीबी डेटा रोजाना ऑफर किया जाता है। रिचार्ज प्लान के साथ Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 की सुविधा भी मिलती है।
खबरें और भी
एयरटेल का कम खर्च पर ज्यादा डेटा वाला रिचार्ज प्लान कौन-सा है?
अगर कम खर्च पर ज्यादा डेटा वाले प्लान को खोज रहे हैं तो एयरटेल के 499 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को ले सकते हैं। कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान पेश करती है।
प्लान में अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, यूजर्स रोजाना 100 एमएमएस का भी लाभ ले सकते हैं। इस प्लान में यूजर को 3 जीबी डेटा रोजाना ऑफर किया जाता है। रिचार्ज प्लान के साथ Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 की सुविधा भी मिलती है।