Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Android 15 Beta 2 तो हो चुका है रिलीज लेकिन कौन-से फोन में करें फीचर्स इस्तेमाल, यहां मिलेगा आपके सवाल का जवाब

    Updated: Tue, 21 May 2024 11:30 AM (IST)

    लेटेस्ट ओएस Android 15 का सेकेंड बीटा वर्जन रिलीज हो चुका है। इसका मतलब है कि बीटा यूजर्स इस लेटेस्ट ओएस के फीचर्स ट्राई कर सकते हैं।शुरुआती फेज में ब ...और पढ़ें

    Android 15 Beta 2 तो हो चुका है रिलीज लेकिन कौन-से फोन में करें फीचर्स इस्तेमाल
    Android 15 Beta 2 तो हो चुका है रिलीज लेकिन कौन-से फोन में करें फीचर्स इस्तेमाल

    HighLights

    1. Nothing Phone (2a) के साथ नए फीचर्स ट्राई कर सकते हैं।
    2. Android 15 का सेकेंड बीटा वर्जन पिक्सल फोन में ट्राई कर सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लेटेस्ट ओएस Android 15 का सेकेंड बीटा वर्जन रिलीज हो चुका है। इसका मतलब है कि बीटा यूजर्स इस लेटेस्ट ओएस के फीचर्स ट्राई कर सकते हैं।

    हालांकि, शुरुआती फेज में बीटा टेस्टिंग के लिए कुछ ही सेलेक्टेड स्मार्टफोन को चुना गया है। इस आर्टिकल में तीन ऐसे स्मार्टफोन को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं जिनके साथ लेटेस्ट ओएस अपडेट को ट्राई किया जा सकता है।

    Nothing Phone (2a)

    लिस्ट में पहले नंबर पर Nothing Phone (2a) का नाम आता है। फोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। Android 15 beta testing program के लिए यह एक बजट डिवाइस है।

    नथिंग का यह फोन एक यूनिक डिजाइ और गिल्फ लाइटिंग के साथ आता है। यह फोन बिल्ट-इन जनरेटिव एआई फीचर्स से लैस है। विजेट के जरिए फोन में चैटजीपीटी इंटीग्रेशन मिलता है।

    realme 12 Pro+

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर realme 12 Pro+ का नाम है। Android 15 beta testing के लिए यह एक सस्ता डिवाइस हो सकता है। इस फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम पड़ती है।

    रियलमी का यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन 64MP पेरिस्कोप जूम लेंस, 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले और वीगन लेदर बैक के साथ आता है।

    ये भी पढ़ेंः बैटरी ड्रेन होने के झंझट से मिलेगा छुटकारा, Android 15 अपडेट के साथ खत्म हो जाएगी यूजर की कॉमन परेशानी

    Google Pixel 6a

    Android 15 beta testing के लिए तीसरा सबसे सस्ता फोन Google Pixel 6a हो सकता है। गूगल का यह फोन पुराना डिवाइस है, लेकिन लेटेस्ट ओएस की बीटा टेस्टिंग के लिए यह फोन एक ऑप्शन हो सकता है।

    यहां बताना जरूरी है कि इस फोन के लिए यह आखिरी बड़ा अपडेट होगा। इस फोन की कीमत एक्सचेंज ऑफर के साथ कम की जा सकती है।

    गूगल के इस फोन को Android 15 Beta 2 कम्पैटिबल डिवाइस की लिस्ट में रखा गया है। गूगल का यह फोन 4410mAh बैटरी औऱ Google Tensor Processor के साथ आता है।