Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर का दर्द न बन जाए Smartphone का नया ऐप, फोन में डाउनलोड किया है App तो तुरंत करें ये काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 06:30 PM (IST)

    Smartphone Tips आप भी अपने फोन में नया ऐप डाउनलोड करते होंगे लेकिन क्या आपके साथ भी ऐसा होता है जब काम के लिए डाउनलोड किया यही ऐप एक नई परेशानी खड़ी क ...और पढ़ें

    सिर का दर्द न बन जाए Smartphone का नया ऐप, क्या आपने डिसेबल की ये सेटिंग
    सिर का दर्द न बन जाए Smartphone का नया ऐप, क्या आपने डिसेबल की ये सेटिंग

    HighLights

    1. नए ऐप के साथ नोटिफिकेशन सेटिंग ऑटो इनेबल मिलती है।
    2. एंड्रॉइड फोन में इस सेटिंग को डिसेबल करने का ऑप्शन मिलता है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नया स्मार्टफोन खरीदने के साथ ही इसमें बहुत से ऐसे ऐप मिलते हैं जो हर दूसरे यूजर के काम के होते हैं। बावजूद इसके फोन में जरूरत के मुताबिक कुछ नए ऐप्स को डाउनलोड करने की जरूरत भी पड़ती ही है।

    नया ऐप डाउनलोड करने पर तुरंत करें ये काम

    आप भी अपने फोन में नया ऐप डाउनलोड करते होंगे, लेकिन क्या आपके साथ भी ऐसा होता है जब काम के लिए डाउनलोड किया यही ऐप एक नई परेशानी खड़ी करता हो।

    ऐप के वक्त-बेवक्त आते नोटिफिकेशन आपको परेशान कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

    दरअसल, एंड्रॉइड फोन में यूजर की सुविधा के लिए ही ऐप नोटिफिकेशन को ब्लॉक करने की सेटिंग मिलती है। फोन में नया ऐप डाउनलोड करने के साथ ही इस सेटिंग को जरूरत के मुताबिक इनेबल कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः पॉकेट में हो चाहे बैग में हो फोन, YouTube वीडियो रुकने और हटने का टेंशन होगा दूर; इस सेटिंग को करें बस ऑन

    ऐसे करें ऐप नोटिफिकेशन ब्लॉक

    1. सबसे पहले एंड्रॉइड फोन की Settings पर टैप करना होगा।
    2. अब Notification & status bar पर टैप करना होगा।
    3. अब Manage notification पर टैप करना होगा।
    4. अब App Notification की लिस्ट से ऐप को स्क्रॉल डाउन कर सर्च करना होगा।
    5. यहां नए ऐप के आगे बने टोगल को ऑफ करना होगा।

    ऐप नोटिफिकेशन कब न करें ब्लॉक

    यहां समझने की जरूरत है कि आप इस सेटिंग के साथ सभी ऐप्स के नोटिफिकेशन को ब्लॉक नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो कॉल मैनेजमेंट, वॉट्सऐप, बैटरी जैसी जरूरी सेटिंग को लेकर नोटिफिकेशन मिस कर सकते हैं। फोन में नया ऐप अगर नोटिफिकेशन के साथ जरूरी है तो इस सेटिंग को ब्लॉक न करें। 

    खबरें और भी