यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
iOS 17.2: नए अपडेट के साथ iPhone में मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, इन यूजर्स को होगा फायदा
एपल बीते कुछ समय से काफी चर्चा में रही है। एक महीने पहले कंपनी ने अपनी लेटेस्ट आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था। उसके कुछ समय बाद ही कंपनी ने अपने ले ...और पढ़ें

HighLights
- एपल ने अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 17 को पेश किया था।
- अब कंपनी ने iOS 17.2 का पहला बीटा वर्जन पेश कर दिया है।
- इस नए अपडेट के साथ आपको एपल म्यूजिक में अपडेट देखने को मिलेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में एपल ने अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 17 को पेश किया था, जिसमें कई बेहतरीन सुविधाएं दी गई थी। अब कंपनी ने iOS 17.2 का पहला बीटा वर्जन पेश कर दिया है। इस अपडेट के साथ भी यूजर्स को बहुत से शानदार फीचर्स मिलेंगे।
हांलाकि ये अपडेट अभी फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए है, मगर कंपनी जल्द ही इसे अन्य यूजर्स के लिए पेश कर सकती है। जानकारी मिली है कि इस अपडेट के साथ कई खास फीचर्स पेश किए जाएंगे, जिसमें जनरल ऐप, अपडेट Apple Music और बहुत से बदलाव शामिल है। आज हम आपको इन सभी फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Apple Music मे होगा बदलाव
इस नए अपडेट के साथ आपको एपल म्यूजिक में अपडेट देखने को मिलेगा। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि नए अपडेट के साथ आप अपने फेवरेट गानों को लिस्ट करके एक खास प्लेलिस्ट बना सकते है और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपके दोस्त इस लिस्ट में अपने पसंद के गानों को भी जोड़ सकते हैं।
(12).jpg)
यह भी पढ़ें - 8GB रैम और 50MP कैमरा के साथ Oppo के इस 5G स्मार्टफोन की भारत हुई एंट्री, कीमत 20000 रुपये से कम
Sticker से दे सकेंगे रिएक्शन
इसके साथ आप अपने मैसेज पर स्टीकर से रिएक्शन दे सकते हैं, जिसके लिए आपको चैट बबल पर लॉग प्रेस करना होगा। इसके बाद आप स्टिकर को चुन कर अपना रिएक्शन दे सकते हैं।
Journal app
इस नए अपडेट के साथ कंपनी ने नया Journal app पेश किया है, जिसे पहले iOS 17 के साथ पेश किया जाना था। इस ऐप के साथ आप अपनी रोज के काम को लिस्टआउट कर सकते हैं। ये बिल्कुल पुराने समय के जनरल लिखने के समान है। हालांकि इसमें आप इमेज जोड़ सकते है, लोकेशन ऐड कर सकते हैं और वॉइस रिकॉर्डिंग भी जोड़ी जा सकती है।
खबरें और भी
एक्शन बटन
आईफोन 15 प्रो मॉडल्स के साथ कंपनी ने एक्शन बटन पेश किया था, लेकिन अब नए अपडेट के साथ भी यूजर्स को ये सुविधा दी जाएगी। इसकी मदद से आप ट्रांसलेट ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें -iPhone बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी Tata, भारत ही नहीं दुनियाभर में होंगे एक्सपोर्ट, यहां जानें डिटेल