Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple WWDC 2023 Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा एपल का एनुअल इवेंट, कैसे और कहां देख सकते हैं लाइव

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 03:25 PM (IST)

    Apple 2023 WWDC Live Streaming Details एपल के एनुअल इवेंट को आज लाइव देखा जा सकता है। इवेंट को यूट्यूब विंडोज पीसी और एपल टीवी की मदद से लाइव देखा जा ...और पढ़ें

    Apple WWDC 2023 Event Today Timing Details How To Watch
    Apple WWDC 2023 Event Today Timing Details How To Watch

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आईफोन मेकर कंपनी एपल के वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्ररेंस इवेंट 2023 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। एपल का यह इवेंट कैलिफोर्निया में होने जा रहा है। इवेंट के पहले दिन यानी आज कंपनी की सीईओ टिम कुक कीनोट्स के साथ सेशन की शुरुआत करेंगे।

    अगर आप भी एपल के इस इवेंट के हर अपडेट पर अपनी नजर बनाए हुए हैं तो ये आर्टिकल भी आपके काम होने वाला है। यहां आपको एपल के वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्ररेंस इवेंट 2023 के समय और लाइव स्ट्रीम की जानकारी दे रहे हैं-

    कितने बजे लाइव होगा Apple WWDC 2023?

    Apple WWDC 2023 भारतीयसमयानुसार आज रात साढ़े दस बजे (10.30 pm IST) शुरू होगाा। प्रोग्राम की शुरुआत सीईओ टिम कुक द्वारा कीनोट से होगी।

    कहां देख सकेंगे Apple WWDC 2023?

    Apple WWDC 2023 आज ऑनलाइन देखा जा सकेगा। एपल यूजर्स इस इवेंट को एपल की ऑफिशियल वेबसाइट apple.com पर देख सकेंगे।

    एपल के सफारी ब्राउजर पर कैसे देख सकते हैं इवेंट?

    एपल इवेंट को लाइव देखने के लिए यूजर्स एपल के सफारी ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकेंगे। एपल का यह इवेंट मैक, आईफोन और आईपैड पर देखा जा सकेगा। हालांकि, इवेंट को लाइव देखने के लिए iOS 10 और इससे आगे के लेटेस्ट वर्जन का होना जरूरी होगा।

    मैक डिवाइस की मदद से एपल का इवेंट देखना चाहते हैं तो इसके लिए macOS Sierra 10.12 और नए वर्जन का होना जरूरी होगा। इवेंट देखने के लिए ब्राउजर को ओपन कर दिए गए लिंक पर क्लिक करने की जरूरत होगी।

    खबरें और भी

    Apple TV पर कैसे देख सकते हैं Apple WWDC 2023?

    एपल यूजर्स एपल टीवी पर भी Apple WWDC 2023 इवेंट को घर बैठे लाइव देख सकते हैं। चौथे और पांचवे जनरेशन एपल टीवी में tvOS App Store से Apple Events app को डाउनलोड कर इवेंट को लाइव देखा जा सकेगा।

    Windows PC पर कैसे देख सकते हैं Apple WWDC 2023?

    एपल डिवाइस के अलावा विंडोज पीसी पर भी Apple WWDC 2023 इवेंट लाइव देखा जा सकता है। हालांकि, एपल इवेंट के लिए Windows 10 होना जरूरी शर्त होगी। Microsoft Edge browser को ओपन करने के बाद दिए गए लिंक पर क्लिक कर इवेंट देख सकते हैं।

    YouTube पर कैसे देख सकते हैं Apple WWDC 2023?

    यूट्यूब के जरिए भी एपल के इस इवेंट को लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए एपल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर विजिट करने की जरूरत होगी।