Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget Camera Smartphone: DSLR फेल करने वाले कैमरे के साथ आते हैं ये स्मार्टफोन, कीमत भी बजट में...

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 02:00 PM (IST)

    बजट कैमरा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि किसे खरीदा जाए तो आप बिल्कुल सही खबर पढ़ रहे हैं। यहां ऐसे फोन्स के बारे में बताने वाले ...और पढ़ें

    ये हैं बेस्ट बजट कैमरा स्मार्टफोन, चेक करें लिस्ट
    ये हैं बेस्ट बजट कैमरा स्मार्टफोन, चेक करें लिस्ट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने लिए बजट कैमरा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं। लेकिन कन्फ्यूज हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। यहां कुछ ऐसे फोन्स के बारे में बताने वाले हैं, जो बजट सेगमेंट में अच्छे क्वालिटी कैमरा के साथ आते हैं। इनमें फीचर्स भी कमाल के मिलते हैं। लिस्ट में गूगल, सैमसंग और वनप्लस के फोन शामिल हैं।

    Best Budget Camera Smartphone

    • Google Pixel 7a
    • Samsung Galaxy A54 5G
    • OnePlus Nord 3
    • Nothing Phone 2a

    Google Pixel 7a

    गूगल की पिक्सल सीरीज के तहत आने वाला यह स्मार्टफोन ऐसे लोगों के बेस्ट साबित हो सकता है। जो बजट में अच्छी कैमरा क्वालिटी वाला फोन तलाश रहे हैं। Google Pixel 7a में 64MP OIS कैमरा मिलता है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए भी 13MP का सेंसर मिलता है। इसमें 4300 mAh की बैटरी पावर के लिए दी गई है।

    Samsung Galaxy A54 5G

    सैमसंग के इस फोन में 50MP+12MP+5MP कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 32MP सेंसर दिया गया है। मिड रेंज में यह फोन ग्राहकों के लिए वैल्यू फोर मनी साबित हो सकता है। इसमें पावर देने के लिए 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है।

    OnePlus Nord 3 5G 

    बड़ी डिस्प्ले के साथ आने वाले OnePlus Nord 3 में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। जबकि 8MP+2MP के अन्य सेंसर हैं। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 80 वॉट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।

    खबरें और भी

    Nothing Phone 2a

    45w की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 50 MP, f/1.9, (wide), 1/1.56", PDAF, OIS सेंसर मिलता है। जबकि दूसरा सेंसर भी 50MP का है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर रन करता है। 

    ये भी पढ़ें- Best Camera Smartphone: 15000 हजार से कम में बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन, Realme और Samsung लिस्ट में शामिल