Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में LG और Samsung भी

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 01:19 PM (IST)

    फ्लिपकार्ट पर 65 इंच के स्मार्ट टीवी पर शानदार डील्स उपलब्ध हैं। इस लिस्ट में Samsung Crystal 4K Vision Pro LG AI TV UA8200 KODAK QLED Ultra HD realme ...और पढ़ें

    65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में LG और Samsung भी
    65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में LG और Samsung भी

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से एक बड़ी स्क्रीन वाला 4K स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए फ्लिपकार्ट कुछ जबरदस्त डील्स लेकर आया है। जी हां, इस वक्त ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स देखने को मिल रही हैं। वहीं हमने आपके लिए ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म की 5 सबसे बेहतरीन डील्स को शॉर्टलिस्ट किया है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में LG और Samsung के शानदार स्मार्ट टीवी भी शामिल हैं। चलिए इन शानदार डील्स पर एक नजर डालते हैं...

    Samsung Crystal 4K Vision Pro (65 inch)

    लिस्ट का पहला टीवी सैमसंग कंपनी की तरफ से आता है जिसे आप अभी सिर्फ 66,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इस टीवी का एक्चुअल प्राइस 96,900 रुपये है। टीवी पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जिसे आप इस टीवी को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। PNB Credit कार्ड से पेमेंट करने पर 1200 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। साथ ही टीवी पर एक्सचेंज ऑफर के साथ 1,900 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है। अमेजन पर इसी टीवी की कीमत 67,990 रुपये है।

    LG AI TV UA8200 164 cm (65 inch) Ultra HD (4K)

    लिस्ट का दूसरा टीवी LG कंपनी की तरफ से आता है जिसे आप अभी सिर्फ 71,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इस टीवी का एक्चुअल प्राइस 1,14,990 रुपये है। इस टीवी पर भी खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जिसे आप इस टीवी को और भी सस्ते में खरीद पाएंगे। कुछ चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड और EMI ऑप्शन के साथ 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन पर भी इस टीवी की कीमत 71,990 रुपये है।

    KODAK 164 cm (65 inch) QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV

    लिस्ट का तीसरा टीवी कोडक कंपनी की तरफ से आता है जिसे आप सिर्फ 41,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इस टीवी का एक्चुअल प्राइस 84,999 रुपये है। Flipkart Axis Bank Credit कार्ड के साथ इस टीवी पर 4000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जो इस डील को और भी खास बना देता है। अमेजन पर भी इस टीवी की कीमत 41,999 रुपये है।

    खबरें और भी

    realme TechLife 165 cm (65 inch) QLED Ultra HD

    realme की तरफ से आने वाला बड़ी स्क्रीन वाला ये टीवी भी अभी काफी सस्ते में मिल रहा है जहां अभी आप इसे सिर्फ 41,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इस टीवी का एक्चुअल प्राइस 93,999 रुपये है। इस टीवी पर भी Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 4000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

    TCL T6C 164 cm (65 inch) QLED Ultra HD

    यह लिस्ट का आखिरी टीवी है जो 65 इंच स्क्रीन साइज में आता है और फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहा है। इस टीवी को आप सिर्फ 59,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इस टीवी का एक्चुअल प्राइस 1,29,990 रुपये है। टीवी को Credit-Debit कार्ड, UPI या EMI ऑप्शन पर खरीदने पर खास 2000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Flipkart सेल में 50 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में Sony और Samsung भी