यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cheapest Jio Plan: ये है 28 दिन की वैलिडिटी वाला जियो का सबसे सस्ता प्लान, कॉलिंग-डेटा-SMS सब मिलता है
Jio के प्रीपेड पोर्टफोलियो में ढेरों प्लान्स मौजूद हैं। ये प्लान्स अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑफर किए जाते हैं। फिलहाल हम यहां आप ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जियो अपने पोर्टफोलियो ढेरों प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है। ये प्लान्स अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से ऑफर किए जाते हैं। कंपनी के प्रीपेड प्लान्स में अलग-अलग वैलिडिटी और बेनिफिट्स दिए जाते हैं। अगर आप जियो के ग्राहक हैं और 28 दिन की वैलिडिटी वाला एक प्लान खोज रहे हैं। तो हम आपको कंपनी के 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान में ग्राहकों को डेटा, SMS और कॉलिंग जैसे तमाम बेनिफिट्स दिए जाते हैं।
जियो का 249 रुपये वाला प्लान
जियो के 249 रुपये वाले इस प्लान में ग्राहकों को रोज 1GB डेटा दिया जाता है। हाई स्पीड की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर @ 64 Kbps हो जाती है। यानी एक तरह से इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है। डेटा के अलावा ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। साथ ही ग्राहकों को इस प्रीपेड प्लान में रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं।
इन सबके अलावा जियो के 249 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे ऐप्स का भी फ्री एक्सेस दिया जाता है। हालांकि, आपको बता दें कि इस प्लान में JioCinema premium शामिल नहीं होता। जियो का ये प्लान Popular Plans कैटेगरी में लिस्टेड है।

JioTele OS
जिुयो से जुड़ी दूसरी खबर की बात करें तो जियो ने बीते दिनों स्मार्ट TV के लिए अपने JioTele OS को पेश किया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इसे टीवी चैनल्स के साथ-साथ पॉपुलर ओटीटी ऐप्स के लिए सपोर्ट ऑफर करने के लिए डिजाइन किया गया है। ऑपरेटर का ये भी कहना है कि JioTele OS पर चलने वाले स्मार्ट टीवी पर क्लाउड-बेस्ड गेम्स भी सपोर्ट किए जाएंगे। यूजर्स इन सभी फीचर्स को सिंगल रिमोट से कंट्रोल कर पाएंगे।
खबरें और भी
यूजर्स JioTele OS पर कंटेंट के लिए AI-पावर्ड रेकमेंडेशन्स एक्सेस कर सकते हैं, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस बारे में डिटेल्स नहीं दी हैं कि ये रेकमेंडेशन्स किस पर आधारित होंगी, जैसे कि यूजर की वॉच हिस्ट्री या करेंटली ट्रेंडिंग मूवीज और टीवी शो।
कंपनी का कहना है कि वह अपने स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए रेग्युलर सॉफ्टवेयर अपडेट्स ऑफर करेगी, ताकि नए ऐप्स और कंटेंट फॉर्मेट्स के लिए सपोर्ट एड किया जा सके। इन अपडेट्स में सिक्योरिटी पैच भी शामिल होने की उम्मीद है, जो नए OS पर चलने वाले स्मार्ट टीवी की सिक्योरिटी को इम्प्रूव करेंगे।