Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यह है स्मार्टफोन पर EPF अकाउंट बैलेंस जानने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 14 May 2018 11:22 AM (IST)

    गूगल प्ले स्टोर पर जाकर उमंग एप को डाउनलोड करने पर EPF अकाउंट बैलेंस को यूजर्स चेक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    यह है स्मार्टफोन पर EPF अकाउंट बैलेंस जानने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
    यह है स्मार्टफोन पर EPF अकाउंट बैलेंस जानने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आप अपने फोन पर EPF अकाउंट बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आपको हमारी ये खबर पूरी पढ़नी चाहिए। हम आपको 7 आसान तरीकों की मदद से बताएंगे कि कैसे एक टैप में आप घर बैठे अपने फोन पर EPF अकाउंट बैलेंस को देख सकेंगे। जानते हैं इन 7 तरीकों के बारे में,

    Step 1: गूगल प्ले स्टोर पर जाकर UMANG एप को डाउनलोड करें।

    Step 2: एप को डाउनलोड करने पर आपके फोन में वन टाइम पासवर्ड(ओटीपी) आएगा। इस ओटीपी की मदद से आप एप पर साइन-एप कर सकेंगे।

    Step 3: एप पर आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। अगर आप एप के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर रिक्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको एप से आधार को लिंक करना होगा।

    Step 4: एप में जाने पर आपको होम पेज पर ईपीएफ का विकल्प दिखेगा।

    Step 5: एप में कर्मचारी केंद्रित सेवा पर जाएं। आपको यहां पासबुक देखने के साथ पेंशन निकालने का भी विकल्प दिखाई देगा।

    Step 6: यहां आपको आपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपको ईपीएफओ के साथ रजिस्टर फोन पर ओटीपी मिलेगा।

    Step 7: इसके बाद अब आप अपने ईपीएफ पासबुक को एक्सेस कर सकेंगे। आप पासबुक का पीडीएफ फॉर्मेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    गूगल ने 7 स्मार्टफोन्स के लिए Android P Beta को किया पेश, जानें कैसे करें इस्तेमाल

    CCTV के लिए अब कैमरा नहीं बल्कि अपने पुराने फोन का करें इस्तेमाल, ये हैं 5 आसान तरीके

    आपका फेसबुक का पासवर्ड किसी और के पास तो नहीं, इन तरीकों से लगाएं पता