Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jio Plan: जियो के 30 दिन वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान में अंतर

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 08:03 AM (IST)

    जियो अपने कस्टमर्स के लिए कई प्लान्स लाता रहता है जो अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी पोस्टपैड और प्रीपेड दोनों प्ला ...और पढ़ें

    पोस्टपेड या प्रीपेड जियो का कौन सा प्लान है बेहतर
    पोस्टपेड या प्रीपेड जियो का कौन सा प्लान है बेहतर

    HighLights

    1. जियो अपने कस्टमर्स के लिए पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों विकल्प लाता है।
    2. इसका सबसे सस्ता एक महीने वाला प्रीपेड प्लान 249 रुपये मे मिलता है।
    3. वहीं कंपनी 399 रुपये में सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान देती है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जियो भारत के टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स में गिना जाता है। यह अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से प्लान लाता रहता है। हाल ही मे कंपनी ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों को बढ़ाया है। ये प्लान अलग अलग जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाता है।

    यहां हम आपको कंपनी का सबसे सस्ता प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको 30 दिनों की वैलडिटी मिलती है। इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और अन्य बेनिफिट्स दिए जाएंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं। 

    जियो 249 रुपये प्रीपेड प्लान

    • जियो का सबसे सस्ता प्लान 249 रुपये का है, जिसमें आपको 1 महीने की वैलिडिटी मिलती है।
    • इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स भी दिए गए है।
    • कंपनी ने इस प्लान में 1 GB डेली डेटा का फायदा दिया है।
    • इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी दी गई है।
    • इस प्लान के साथ कंपनी आफको जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देती है।

    यह भी पढ़ें- 30,000 हजार रुपये से कम में दमदार परफॉर्मेंस वाले फोन, Realme 13 Pro और Moto Edge 50 Fusion लिस्ट में

    • 399 रुपये पोस्टपेड प्लान

    • कंपनी के पोस्टपेड प्लान की बात करें तो सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये वाला है, जिसमें 1 महीने की वैलिडिटी मिलती है।
    • इस प्लान में 75GB डेटा मिलता है और एक्स्ट्रा इस्तेमाल के लिए 10 रुपये प्रति GB का शुल्क लिया जाएगा।
    • ऐड-ऑन फैमिली सिम की सीमा 3 सिम तक है और साथ ही हर सिम के साथ 5GB/महीना एक्स्ट्रा डेटा मिलता है।
    • कंपनी इस प्लान के साथ भी 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देती है।
    • इस प्लान में भी JioTV, JioCinema और JioCloud के लिए मुफ़्त सब्सक्रिप्शन जोड़ा गया है।
    • अगर आप ऐड-ऑन फैमिली सिम की सुविधा लेते हैं तो आपसे 99 रुपये प्रति महीना शुल्क लिया जाएगा और पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- iQOO Z9s सीरीज में लॉन्च होंगे अलग-अलग डिजाइन वाले दो स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP Sony IMX882 कैमरा

    खबरें और भी