Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp अकाउंट डिलीट और डिएक्टिवेट में क्या है अंतर, डेटा कब आ सकता है दोबारा वापस

    Updated: Mon, 02 Sep 2024 09:30 PM (GMT+05:30)

    वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की होगी। वॉट्सऐप यूजर को कंपनी की ओर से अकाउंट बंद करने की सुविधा दी जाती है। वॉट्सऐप यूजर किसी खा ...और पढ़ें

    वॉट्सऐप अकाउंट बंद करने के लिए डिलीट और डिएक्टिवेट में क्या है अंतर
    वॉट्सऐप अकाउंट बंद करने के लिए डिलीट और डिएक्टिवेट में क्या है अंतर

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वॉट्सऐप यूजर हैं तो आपको अकाउंट डिलीट और डिएक्टिवेट होने का मतलब भी पता होना चाहिए। दरअसल, वॉट्सऐप अकाउंट का डिलीट और डिएक्टिवेट होना दोनों अलग बातें होती हैं, जिनके बारे में कंपनी खुद वॉट्सऐप यूजर का कंफ्यूजन दूर करती है।

    वॉट्सऐप अकाउंट डिएक्टिवेट

    जब वॉट्सऐप अकाउंट डिएक्टिवेट किया जाता है तो इसका मतलब है कि अकाउंट टेम्पररी यानी कुछ समय के लिए बंद हो जाता है। वॉट्सऐप यूजर का अकाउंट डिलीट नहीं होता। लेकिन, डिएक्टिवेट किया गया अकाउंट ठीक 30 दिन बाद डिलीट हो जाता है। डिएक्टिवेट अकाउंट को दोबारा रजिस्ट्रेशन के साथ एक्टिवेट किया जा सकता है।

    वॉट्सऐप का कहना है कि जब किसी यूजर का फोन खो जाता है या चोरी हो जात है तो वॉट्सऐप अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया जाना चाहिए। यही अकाउंट नए फोन और सिम कार्ड के साथ दोबारा- रजिस्टर किया जा सकता है।

    WhatsApp अकाउंट डिएक्टिवेट होने पर क्या होता है-

    • अगर आपका वॉट्सऐप अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाता है तब भी आपके कॉन्टैक्ट्स आपकी प्रोफाइल देख सकते हैं।
    • डिएक्टिवेट वॉट्सऐप अकाउंट पर मैसेज भी भेजे जा सकते हैं हालांकि, 30 दिन ये मैसेज पेंडिंग स्टेटस में रहते हैं।
    • अगर 30 दिन तक डिएक्टिवेट अकाउंट को एक्टिवेट नहीं करवाया जाता है तो अकाउंट को डिलीट कर दिया जाता है।

    वॉट्सऐप अकाउंट डिलीट

    वॉट्सऐप अकाउंट का डिलीट होने का सीधा मतलब है कि अकाउंट पूरी तरह से खत्म हो जाना। कंपनी का कहना है कि अगर एक वॉट्सऐप यूजर गलती से भी अकाउंट को डिलीट कर देता है तो इसे दोबारा स्टोर नहीं किया जा सकता है। वॉट्सऐप यूजर अपने अकाउंट का एक्सेस दोबारा नहीं पा सकता है।

    खबरें और भी

    WhatsApp अकाउंट डिलीट होने पर क्या होता है-

    • वॉट्सऐप अकाउंट सभी डिवाइस से डिलीट हो जाता है।
    • वॉट्सऐप मैसेज की सारी पुरानी चैट हिस्ट्री मिट जाती है।
    • वॉट्सऐप पर मौजूद सारे ग्रुप हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगे।
    • गूगल अकाउंट बैकअप को लेकर सारा डेटा खत्म हो जाएगा।
    • वॉट्सऐप यूजर चैनल एडमिन और फॉलोअर से हट जाता है।
    • यूजर का वॉट्सऐप चैनल भी हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp DP लगी तो होगी लेकिन केवल उनको नहीं आएगी नजर, कमाल की है ये सीक्रेट ट्रिक