5G फोन में 5G बंद करने से बैटरी कितनी बचती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते!
5G नेटवर्क पर स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म होने की शिकायत आम है। खराब 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में ...और पढ़ें

5G फोन में 5G बंद करने से बैटरी कितनी बचती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 5G नेटवर्क में मिलने वाले हाई-स्पीड इंटरनेट ने स्मार्टफोन यूज करने का तरीका काफी चेंज कर दिया है। फास्ट डाउनलोडिंग, कम लेटेंसी और बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से आज बड़ी संख्या में लोग 5G फोन यूज कर रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स की ऐसी शिकायत रहती है कि 5G ऑन रखने पर मोबाइल की बैटरी तेजी से खत्म होती है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि अगर 5G को ऑफ करके सिर्फ 4G LTE यूज किया जाए, तो क्या बैटरी की खपत कम हो सकती है?
दरअसल 5G को ऑफ करने से बैटरी की बचत हो सकती है, लेकिन ये हर फोन और हर नेटवर्क पर एक जैसी नहीं होती। जी हां, अगर आपके एरिया में 5G सिग्नल खराब है या फोन लगातार 5G नेटवर्क सर्च करता रहता है, तो बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। ऐसी कंडीशन में 4G पर स्विच करने से फोन को नेटवर्क बनाए रखने के लिए कम मेहनत करनी पड़ती है, जबकि 5G पर ये खपत बढ़ जाती है।
कितनी बच सकती है बैटरी?
नॉर्मल यूज में 5G ऑफ करने से बैटरी की बचत लगभग 5 से 15 परसेंट तक हो सकती है। हालांकि, ये कोई फिक्स नंबर नहीं है। कुछ केस में फर्क बहुत कम हो सकता है, जबकि खराब 5G कवरेज वाले एरिया में बचत इससे ज्यादा भी महसूस हो सकती है।
अगर आप लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग, बड़ी फाइल्स डाउनलोड करने या हॉटस्पॉट जैसे काम के लिए इंटरनेट यूज करते हैं, तो 5G ज्यादा पावर यूज कर सकता है। जबकि नॉर्मल कॉलिंग, WhatsApp, सोशल मीडिया और ब्राउजिंग जैसे कामों में 4G और 5G के बीच बैटरी का फर्क कम देखने को मिल सकता है।
5G कब ऑफ रखना फायदेमंद?
अगर आपके घर, ऑफिस या डेली आने-जाने वाले एरिया में 5G कवरेज खराब है, तो 4G LTE पर फोन चलाना बेहतर ऑप्शन हो सकता है। खासकर तब जब मोबाइल बार-बार 5G और 4G नेटवर्क के बीच स्विच कर रहा हो। इससे बैटरी की खपत काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
फोन में कैसे बंद करें 5G?
- सबसे पहले अपने Android फोन की Settings में जाएं।
- Mobile Network/SIM में जाकर Preferred Network Type में जाएं।
- इसके बाद 5G की जगह 4G/LTE को सेलेक्ट करें।
- iPhone में Settings > Mobile Service/Mobile Data > Mobile Data Options > Voice & Data में जाकर LTE सेलेक्ट करें।
इसलिए अगर आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है और 5G की जरूरत नहीं है, तो कुछ टाइम के लिए 4G यूज करें।
