यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑडियो के साथ Instagram स्टोरी डाउनलोड करने में आ रही परेशानी, इस ट्रिक से बनेगा आपका काम
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है जब आप इंस्टाग्राम स्टोरी को डाउनलोड करने जाते हों और यह बिना ऑडियो के सेव हो जाती है। अगर हां तो अब ऐसा नहीं होगा। जी हां ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है जब आप इंस्टाग्राम स्टोरी को डाउनलोड करने जाते हों और यह बिना ऑडियो के सेव हो जाती है।
अगर हां तो अब ऐसा नहीं होगा। जी हां, एक ट्रिक की मदद से आप इंस्टाग्राम स्टोरी को ऑडियो के साथ सेव कर सकते हैं।
ऑडियो के साथ कैसे सेव होगी इंस्टाग्राम स्टोरी
ऑडियो के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी सेव करने के लिए आपको इसे पहले जैसे ही डाउनलोड करना होगा। हालांकि, डाउनलोड करने के बाद इस वीडियो को अपने किसी कॉन्टैक्ट को शेयर करने की जरूरत भी होगी।
(2).jpg)
ऐसा करने के बाद इस वीडियो को आप अपनी गैलरी में सेव कर सकते हैं। इस आर्टिकल में इंस्टाग्राम स्टोरी को ऑडियो के साथ गैलरी में सेव करने का पूरा प्रोसेस बता रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः 8GB Ram वाले Samsung के इस पॉपुलर 5G फोन पर मिल रहा है डिस्काउंट, 29 हजार रुपये तक की ऐसे करें बचत
ऑडियो के साथ ऐसे सेव करें इंस्टाग्राम स्टोरी
- सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करना होगा।
- अब स्टोरी कम्पोज कर इसमें ऑडियो जोड़ना होगा।
- अब टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करना होगा।
- मेन्यू से Save के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
- इंस्टाग्राम दोबारा से ओपन करना होगा।
- अब मैसेज सेक्शन पर आना होगा।
- किसी भी चैट पर आने के बाद कैमरा आइकन पर क्लिक करना होगा।
- यहां से डाउनलोड की हुई स्टोरी को चुनना होगा।
- दोबारा स्टोरी पर म्यूजिक जोड़ना होगा।
- बॉटम लेफ्ट कॉर्नर से Keep in chat ऑप्शन को सेलेक्ट कर रखना होगा।
- अब Send के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
- मैसेज डिलिवर होने के बाद वीडियो पर टैप कर होल्ड करना होगा।
- अब ऑप्शन नजर आने पर Save पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप सेव पर क्लिक कर लेते हैं आपका वीडियो गैलरी में सेव हो जाता है।