Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ड्यूल इनवर्टर AC क्या हैं? नॉर्मल AC से कितने अलग और क्यों हो रहे हैं पॉपुलर

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 03:25 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों में AC की बढ़ती डिमांड के बीच अब इनवर्टर के साथ ड्यूल इनवर्टर AC भी उपलब्ध हैं। बहुत से लोग ड्यूल इनवर्टर AC और नॉर्मल AC के बीच का फर्क नहीं ...और पढ़ें

    ड्यूल इनवर्टर AC क्या हैं? नॉर्मल AC से कितने अलग और क्यों हो रहे हैं पॉपुलर

    ड्यूल इनवर्टर AC क्या हैं? नॉर्मल AC से कितने अलग और क्यों हो रहे हैं पॉपुलर


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां आने वाली हैं और जल्द ही एयर कंडीशनर की डिमांड भी बढ़ने वाली है। ऐसे में मार्केट में अब आपको इनवर्टर AC ही नहीं बल्कि ड्यूल इनवर्टर AC भी देखने को मिल जाएगा। इस नाम को सुनकर बहुत से लोग कंफ्यूज हो सकते हैं, आखिर ये ड्यूल इनवर्टर AC क्या होते हैं? ये नॉर्मल AC से कैसे अलग होते हैं? ऐसे में अगर आप भी नया AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन दोनों के बीच का फर्क समझ लें।

    ड्यूल इनवर्टर AC क्या होता है?

    दरअसल ड्यूल इनवर्टर AC और भी ज्यादा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिसमें कंप्रेसर में ड्यूल रोटरी मैकेनिज्म का यूज किया गया होता है। यानी इसमें दो रोटर फिट किए गए हैं, जो कूलिंग को ज्यादा फास्ट, स्मूद और एनर्जी एफिशिएंट बना देते हैं। इस तरह के AC जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड को एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे बिजली की खपत और भी कम हो जाती है।

    नॉर्मल AC से कैसे अलग है?

    ये एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले AC नॉर्मल इनवर्टर और नॉन इनवर्टर AC से काफी बेहतर हैं। जहां नॉन इनवर्टर AC में जब रूम का तापमान सेट लेवल तक पहुंच जाता है, तो इसका कंप्रेसर ऑफ हो जाता है और फिर तापमान बढ़ने पर दोबारा ऑन होता है।

    इस ऑन-ऑफ प्रोसेस की वजह से बिजली की खपत ज्यादा हो जाती है और कूलिंग भी उतनी स्मूद नहीं होती। जबकि ड्यूल इनवर्टर AC में कंप्रेसर बार-बार बंद नहीं होता। ये लगातार अलग-अलग स्पीड पर चलता रहता है, जिससे रूम का टेम्परेचर स्टेबल बना रहता है और एनर्जी सेविंग भी बेहतर होती है।

    खबरें और भी

    साथ ही ड्यूल इनवर्टर AC का एक और बड़ा फायदा है कि इसमें ड्यूल रोटरी मैकेनिज्म होने के कारण लोड भी बंट जाता है जिससे ज्यादा टेम्परेचर होने पर भी AC बेहतर कूलिंग देता है।

    कैसे करता है बिजली की बचत

    ड्यूल इनवर्टर वाला AC नॉर्मल AC के मुकाबले 30% से 50% तक बिजली की बचत कर सकता है। खासतौर पर अगर आप AC लंबे टाइम तक यूज करते हैं, तो बिजली बिल में अच्छा खासा फर्क दिखाई दे सकता है। इतना ही नहीं ड्यूल इनवर्टर टेक्नोलॉजी में कंप्रेसर स्मूद तरीके से रन करता है, जिससे शोर भी काफी कम हो जाता है।

    क्या आपको ड्यूल इनवर्टर AC लेना चाहिए?

    अगर आप ज्यादा AC यूज करते हैं और बिजली की बचत, कम शोर और बेहतर कूलिंग चाहते हैं, तो ड्यूल इनवर्टर AC आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि इसकी कीमत नॉर्मल AC से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन लंबे टाइम में ये आपके लिए फायदे की डील बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- ATM से कैसे निकलेगा PF का पैसा? 1 अप्रैल से बदल जाएगा पूरा सिस्टम, बस जरूरी शर्तें जान लें