Flipkart-Amazon दे रहा 55 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में Sony और Samsung भी
फ़्लिपकार्ट और अमेज़न 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर शानदार डील्स दे रहे हैं। सैमसंग, श्याओमी, मोटोरोला, सोनी और एलजी जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के मॉडल्स पर भ ...और पढ़ें

Flipkart-Amazon दे रहा 55 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में Sony और Samsung भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी नया 55 इंच Smart TV खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो ये आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। जी हां, इस वक्त Flipkart और Amazon बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त ऑफर्स दे रहे हैं, जहां कई पॉपुलर ब्रांड्स के मॉडल्स पर भारी छूट मिल रही है। खास बात ये है कि इस डील लिस्ट में सोनी, LG और Samsung जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के Smart TV भी शामिल हैं, जिन्हें आप कम कीमत में घर लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद कीमत और भी घट सकती है। आइए जानते हैं 55 इंच Smart TV पर मिल रही सबसे बड़ी डील्स...
Samsung Crystal 4K Infinity Vision 138 cm (55 inch) Ultra HD

इस लिस्ट में पहला टीवी सैमसंग का है और यह अभी Flipkart पर 32% डिस्काउंट के बाद ₹38,490 में मिल रहा है। इस टीवी पर शानदार बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं, जिसमें HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन पर ₹1000 का डिस्काउंट और EMI ऑप्शन पर ₹1500 तक की छूट शामिल है। इसके अलावा, इस टीवी पर ₹6650 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल रहा है।
Xiaomi 138 cm (55 inch) FX Ultra HD 4K Smart LED Fire TV

इस लिस्ट में अगला टीवी Xiaomi का है और यह अभी Amazon पर 45% डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹29,999 में मिल रहा है। इतना ही नहीं, Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ टीवी पर ₹1250 तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि Canara Bank Visa डेबिट कार्ड से ₹1500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, इस टीवी पर ₹3550 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल रहा है।
MOTOROLA 140 cm (55 inch) QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV
इस लिस्ट में तीसरा टीवी मोटोरोला का है और यह अभी Flipkart पर 53% डिस्काउंट के साथ सिर्फ ₹27,999 में मिल रहा है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ₹1250 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है और EMI ऑप्शन पर ₹1500 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इस टीवी पर ₹6650 तक की एक्सचेंज वैल्यू भी मिल रही है।
खबरें और भी
Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD

अगर आप सबसे प्रीमियम ब्रांड्स में से एक Sony का TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह TV अभी 44% तक के डिस्काउंट पर मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत कम होकर सिर्फ ₹55,990 रह गई है। टीवी पर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन से ₹1250 तक का डिस्काउंट ले सकते हैं, जबकि कुछ दूसरे बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ₹1500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
LG 139 cm (55 inches) UA82 Series 4K Ultra HD
इस लिस्ट का आखिरी टीवी LG का है और अभी Amazon पर 39% डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹40,590 में मिल रहा है। कंपनी इस टीवी पर शानदार बैंक ऑफर भी दे रही है, जिसमें Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन से ₹1250 तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन पर ₹1000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।