Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flipkart Big Saving Days Sale के आखिरी दिन उठा लें इसका फायदा, इन डिवाइस पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

    Updated: Thu, 09 May 2024 05:27 PM (IST)

    फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स के लिए हाल ही में Flipkart Big saving days sale लेकर आया था इस सेल के दौरान बहुत से डिवाइस पर बेस्ट ऑफर्स और डील दिए जा रहे ह ...और पढ़ें

    फ्लिपकार्ट पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें डिटेल
    फ्लिपकार्ट पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें डिटेल

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट की सीजन सेल यानी बिग सेविंग डे का आज आखिरी दिन है। ऐसे में अगर आप अपने लिए कोई डिवाइस या प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो ये आपको आखिरी मौका है।

    इस सेल के दोरान मोबाइल फोन, ईयरबड्स, टीवी,फ्रीज से लेकर वाशिंग मशीन और अन्य होम अप्लायसेंस तक सभी पर तगड़ा डिस्काउंट मिलता है। यहां हम ऐसी ही कुछ डील के बारे में जानेंगे, जो आपकी पॉकेट पर ज्यादा भारी ना पड़ें।

    boAt Airdopes अल्फा

    • अगर आप एक अच्छे ईयरफोन की तलाश में है तो भारतीय ब्रांड बोट का नाम इस लिस्ट में पहले आता है। ऐसे में अगर आप एक सस्ते, टिकाऊ और लंबे समय का प्ले बैक टाइम देने वाले ईयरफोन खोज रहे हैं तो आप boAt Airdopes अल्फा के बारे में सोच सकते हैं।
    • इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर 799 रुपये में लिस्ट किया गया है। फिलहाल ये स्पेशल प्राइज है, जिसे सेल के दौरान तय किया गया है।
    • फीचर्स की बात करें तो इन ब्लूटूथ हेडसेट में आपको 35 घंटे का प्लेबैक टाइम, 13mm ड्राइवर, डुअल माइक के साथ ENx और बीस्ट मोड भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें - Power Bank Buying Guide: पावर बैंक खरीदने की कर रहे हैं तैयारी तो इन बातों का रखें ध्यान

    Motorola Edge 50 Pro 5G

    • इस सेल के दौरान कंपनी ने कई स्मार्टफोन ब्रांड्स के डिवाइस पर भी तगड़ा डिस्काउंट दिया है। Motorola Edge 50 Pro 5G भी उनमें से एक है, जिसे 30,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
    • फ्लिपकार्ट सभी बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस डिवाइस को खरीदने पर 3000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रहा है।
    • फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में 6.7 इंच का डिस्प्ले, 7 जेन 3 मोबाइल प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी रोम
    • की सुविधा मिलती है।
    • इसके साथ ही मोटोरोला के इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस डिवाइस को 68W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है।

    SAMSUNG 108 Smart Tizen TV 2023 Edition

    • सैमसंग की इस टीवी को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर केवल 24,990 रुपये में लिस्ट किया है।
    • ये 43 इंच की टीवी कई खास फीचर्स के साथ आती है। ऐसे में अगर आप 25000 रुपये के बजट में एक बेहतरीन टीवी खरीदना चाहते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
    • इसके साथ ही कंपनी इस डिवाइस पर 3500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
    • फीचर्स की बात करें तो इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप्स का स्पोर्ट मिलता है।
    • यह टिजेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर कम करता है और इसमें 1920 x 1080 पिक्सेल का फुल HD रेजॉल्यूशन है।
    • इसके अलावा आपको 20 W साउंड आउटपुट और 60 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट मिलती है।

    Noise Mettle स्मार्टवॉच

    • इस डिवाइस को भी फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है, जिसको 1799 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
    • इस डिवाइस पर भी आपको बैंक ऑफर्स और डिस्कउंट मिल रहा है। इस डिवाइस में आपको 7 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है।
    • इस स्मार्टवॉच में 1.4 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें आपको मेटेल फिनिश के साथ बेहतचरीन लुक दिखाई देगा।
    • Noise Mettle में आपको 150+ वॉच फेस, कॉल फंक्शन, टच स्क्रीन, फिटनेस और आउटडोर जैसे फीचर्स मिलती है।

    Acer Intel Celeron लैपटॉप

    • इस डिवाइस को 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसको क्रोम OS पर चलाया जाता है।
    • इसके डिवाइस का आकार 14 इंच है और इसे सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश कया जा रहा है। आपको बता दें कि इस डिवाइस का भार 1.45 किलोग्राम है।
    • कीमत की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट पर 16,990 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है।

    यह भी पढ़ें - 6500 रुपये से कम में मिल रहा 5000mAh बैटरी फोन, फटाफट चेक करें बंपर डिस्काउंट डील

    खबरें और भी