Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Whatsapp Channel को Unfollow करने के लिए अपनाए ये तरीका, इन आसान स्टेप्स से हो जाएगा काम

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 10:00 PM (GMT+05:30)

    Whatsapp Channel Unfollow अगर आप व्हाट्सएप चैनल को अनफॉलो करने का कोई तरीका खोज रहे हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा है तो आपको हमारी ये खबर पढ़नी चाहिए। यहा ...और पढ़ें

    यह है Whatsapp Channel अनफॉलो करने का तरीका
    यह है Whatsapp Channel अनफॉलो करने का तरीका

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान समय में व्हाट्सएप का इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर करते हैं। मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म की तरफ से भी यूजर्स को सहुलियत देने के लिए नए-नए फीचर्स रोलआउट किए जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले व्हाट्सएप की तरफ से चैनल का एक फीचर जोड़ा गया था। अब ऐसे में यहां किसी भी चैनल को फॉलो करना तो बहुत आसान है। लेकिन बहुत से यूजर्स चैनल को अनफॉलो करने में कन्फ्यूज हो जाते हैं। आइए जानते हैं इसी के पूरे प्रोसेस के बारे में।

    क्या है व्हाट्सएप चैनल

    व्हाट्सएप चैनल (Whatsapp Channel) एक सर्विस है जो कंपनी की तरफ से यूजर्स को प्रदान की जाती है। इसमें यूजर्स अपने चहेते सेलिब्रिटी या अन्य किसी पर्सनलिटी को फॉलो कर सकते हैं। ऐसा करने से यूजर्स को व्हाट्सएप पर ही अपने पसंदीदा व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है।

    व्हाट्सएप चैनल फॉलो करने का तरीका

    अगर आप व्हाट्सएप पर किसी को फॉलो करना चाहते हैं। इसके लिए आपको कुछ प्रोसेस फॉलो करने होंगे।

    स्टेप-1- व्हाट्सएप ओपन करें फिर अपडेट वाले सेक्शन में जाएं और स्क्रॉल करें।

    स्टेप-2- यहां बहुत से पॉपुलर व्हाट्सएप चैनल दिखाई देंगे। जिन्हें आप फॉलो बटन पर क्लिक करके फॉलो कर सकते हैं।

    स्टेप-3- सर्च आइकन पर क्लिक करके किसी को भी फॉलो कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- 1 मिलियन व्यूज पर कितना पैसा देता है Youtube, कैसे डिसाइड होती है यूट्यूबर्स की इनकम; जानिए सभी सवालों के जवाब

    ये अनफॉलो करने का प्रोसेस

    • व्हाट्सएप चैनल को अनफॉलो करने के लिए भी आपको कुछ तरीके फॉलो करने होंगे।
    • अपडेट वाले ऑप्शन पर जाएं। यहां आपके द्वारा फॉलो किए गए सभी चैनल की लिस्ट दिखाई देगी।
    • जिस भी चैनल को अनफॉलो करना है उस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद राइट साइड में थ्री डॉट्स दिखाई देंगे। उस पर क्लिक कर देना है।
    • यहां कई सारे ऑप्शन दिखेंगे। जिसमें से आपको चैनल इन्फो के नीचे Unfollow का बटन दिखाई देगा।
    • उस पर क्लिक करते ही चैनल अनफॉलो हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें- OnePlus 12 सीरीज इन कलर ऑप्शन के साथ करेगी एंट्री, लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं स्पेसिफिकेशन