Gmail Data Leak: ऑनलाइन लीक हुए 183 मिलियन ईमेल पासवर्ड, जानिए अब कैसे रखें अपना Gmail सेफ
एक साइबर सुरक्षा प्लेटफॉर्म के अनुसार, लगभग 183 मिलियन ईमेल अकाउंट्स और उनके पासवर्ड ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह डेटा अप्रैल 2025 में इन्फोस्टीलर मालवेयर ...और पढ़ें

HighLights
183 मिलियन ईमेल पासवर्ड लीक
अप्रैल 2025 में डेटा चोरी
मजबूत पासवर्ड से जीमेल सुरक्षित करें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में एक साइबर सुरक्षा प्लेटफॉर्म ने एक बड़े डेटा लीक का खुलासा किया है, जिसमें लगभग 183 मिलियन ईमेल अकाउंट्स के साथ उनके पासवर्ड भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। दरअसल ये जानकारी साइबर सुरक्षा प्लेटफॉर्म Have I Been Pwned ने शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये डेटा अप्रैल 2025 में Google के सर्वर से किसी डायरेक्ट हैकिंग के जरिए नहीं बल्कि एक infostealer malware अटैक से चुराया गया था। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
मैलवेयर के जरिए चोरी किया गया डेटा
जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 को HIBP ने Synthient Stealer Log Threat Data नाम का डेटासेट जोड़ा, जिसमें लगभग 183 मिलियन यूनिक ईमेल एड्रेस और उनके पासवर्ड शामिल हैं। ये डेटा Synthient LLC द्वारा इकट्ठा किया गया था और इसमें Gmail यूजर्स की बड़ी संख्या शामिल है।
HIBP के फाउंडर का कहना है कि ये डेटा अलग-अलग डिवाइस में घुसे infostealer malware के जरिए चोरी किया गया है। इस तरह का मालवेयर न सिर्फ लॉगिन क्रेडेंशियल्स बल्कि ब्राउजर कुकीज और ऑथेंटिकेशन टोकन तक चुरा सकता है, जिससे हैकर्स बिना पासवर्ड के भी आपका अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं।
ऐसे पता करें कि आपका अकाउंट हैक हुआ है या नहीं
आप बहुत ही आसानी से ये चेक सकते हैं कि आपका ईमेल लीक हुआ है या नहीं। बस इसके लिए आपको https://haveibeenpwned.com/ पर जाना होगा और वहां अपना Gmail ID डालना होगा। अगर आपकी डिटेल्स लीक हुई हैं, तो वेबसाइट आपको इसकी जानकारी देगी।
खबरें और भी
कैसे करें अपना Gmail अकाउंट सेफ?
- सबसे पहले तो नया, मजबूत पासवर्ड बनाएं जिसमें बड़े अक्षर (A-Z), छोटे अक्षर (a-z), नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर भी शामिल हों।
- इसके बाद गूगल की Security Checkup सर्विस के जरिए अनजान डिवाइस, ऐप्स और एक्टिविटी को भी चेक करें।
- सिर्फ OTP ही नहीं हार्डवेयर सिक्योरिटी की या पासकी का भी यूज करें।
यह भी पढ़ें- Zoho Mail पर पाएं Gmail के ईमेल, सिर्फ ये एक छोटी-सी सेटिंग करनी होगी ऑन