विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gmail के लिए न देना पड़ जाए पैसा! Storage खाली करने के लिए फटाफट करें ये काम

Published: Tue, 02 Jul 2024 10:00 PM (IST)

गूगल अकाउंट के साथ कंपनी के कई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। इनमें गूगल ड्राइव जीमेल फोटोज ...और पढ़ें

Gmail के लिए न देने पड़ जाए पैसे, तुरंत करें ये काम
Gmail के लिए न देने पड़ जाए पैसे, तुरंत करें ये काम

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल के ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है।

जीमेल को लेकर इस बात की जानकारी होगी कि गूगल अकाउंट के साथ हर यूजर को कंपनी की ओर से 15GB तक फ्री स्टोरेज की सुविधा मिलती है। यह स्टोरेज फुल हो जाए तो नए मेल मिलने में परेशानी आ सकती है।

फ्री सर्विस का ले सकते हैं फायदा

ऐसी स्थिति के लिए गूगल अपने यूजर्स को जीमेल सर्विस एक्टिव रखने के लिए दो ऑप्शन देता है। पहला ऑप्शन यही कि जरूरत के हिसाब से स्टोरेज को बढ़ाने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन लिया जाए या जीमेल स्टोरेज को खाली कर फ्री में इस्तेमाल जारी रखा जाए।

जीमेल स्टोरेज को कर सकते हैं खाली

ज्यादातर यूजर्स को जीमेल का इस्तेमाल फ्री में करने का ऑप्शन ही भाता है। यही वजह है कि जीमेल स्टोरेज को खाली करने की ट्रिक्स हर यूजर के काम की होती है।

आप गूगल जीमेल की स्टोरेज को खाली करने के लिए 10mb से बड़ी फाइल डिलीट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Google सर्च के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली! कंपनी कर रही है पैसे लेने की तैयारी

जीमेल की स्टोरेज ऐसे करें खाली

  • सबसे पहले गूगल जीमेल ओपन करना होगा।
  • अब सर्च बॉक्स पर has:attachment larger:10M टाइप करना होगा।
  • ऐसा करने के साथ ही आपके लैपटॉप की स्क्रीन पर सारे ऐसे मेल खुल जाएंगे, जिनमें 10MB से ज्यादा बड़ी फाइल अचैटमेंट आई हों।
  • इस लिस्ट में आप काम के मेल्स सेलेक्ट करने के साथ, बिना काम के मेल साथ के साथ डिलीट कर सकते हैं।

कैसे चेक करें कितनी स्टोरेज हो चुकी है इस्तेमाल

दरअसल, गूगल वन के साथ स्टोरेज को लेकर जानकारी पा सकते हैं।

  • गूगल अकाउंट से लॉग-इन करने के साथ https://one.google.com/ पर विजिट कर सकते हैं।
  • इस वेबसाइट पर आपके गूगल अकाउंट और फोन की डिटेल नजर आ जाएगी।
  • साथ ही गूगल अकाउंट के साथ स्टोरेज का कुल इस्तेमाल भी नजर आ जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।