Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gmail Tricks: परेशान होने की जरूरत नहीं! चुटकियों में खाली कर सकते हैं जीमेल की स्टोरेज

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 07:00 PM (IST)

    Gmail storage full अगर आप जीमेल स्टोरेज फुल होने की वजह से परेशान हो जाते हैं तो हम कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स बताने वाले हैं। जो आपको जीमेल की स्टोरेज ...और पढ़ें

    कैसे खाली करें जीमेल की स्टोरेज ?
    कैसे खाली करें जीमेल की स्टोरेज ?

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अनचाहे और प्रमोशनल ईमेल तंग कर देते हैं। इनकी वजह से जीमेल स्टोरेज का स्पेस भी भरा रहता है। कई बार होता है कि जीमेल की स्टोरेज फुल होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना है। चूंकि, जीमेल पर लिमिटेड स्टोरेज मिलती है, इसलिए ऐसे मेल से बचना बहुत जरूरी है।

    अगर आप भी जीमेल स्टोरेज फुल होने की वजह से परेशान हो जाते हैं, तो हम कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स बताने वाले हैं, जो आपको जीमेल की स्टोरेज को खाली करने में मदद करेंगे। इन्हें अपनाकर आप अपने जीमेल स्टोरेज स्पेस को बढ़ा सकते हैं।

    ट्रैश और स्पैम फोल्डर करें खाली

    जीमेल ऐप पर स्पैम और ट्रैश फोल्डर होता है। अगर आप इसका यूज नहीं करेंगे तो बार-बार स्टोरेज फुल होगी। इसलिए जरूरी है कि इनका यूज करें। कई बार होता है कि हम कुछ मेल डिलीट कर देते हैं और हमें लगता है अब जीमेल ऐप स्टोरेज फ्री हो जाएगा। लेकिन असल में ऐसा नहीं होता, बल्कि ये मेल ट्रैश फोल्डर में जमा हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर ट्रैश और स्पैम फोल्डर को खाली करते रहें।

    लेबल और फोल्डर को ऑर्गनाइज करें

    जीमेल ऐप को सुपरफास्ट बनाने के लिए आपको लेबल और फोल्डर को ऑर्गनाइज करना चाहिए। बहुत से ऐसे यूजर्स भी होते हैं, जो अनचाहे ईमेल से तंग आ जाते हैं। ऐसे में इन्हें अनसब्सक्राइब करके स्टोरेज बचाई जा सकती है।

    खबरें और भी

    बड़े ईमेल को डिलीट करें

    अगर आपके पास कोई ऐसे ईमेल भी हैं जिसमें लार्ज साइज की फाइल्स या फोटो हैं, तो आप इसे डिलीट कर सकते हैं। इससे काफी हद तक जीमेल की स्टोरेज फ्री हो जाएगी।

    स्पैम मेल करें डिलीट

    -लैपटॉप पर जीमेल ऐप ओपन करें।

    -मेल ऑप्शन पर Search Mail पर जाएं।

    -यहां सर्च बॉक्स पर Unsubscribe टाइप करें।

    -अब राइट साइड में फिल्टर आइकन पर क्लिक करना होगा।

    -स्क्रीन पर सबसे नीचे Create Filter पर आना है।

    -Also apply filter to matching Con. पर चेक करना होगा।

    -अब आपको Apply The Lable सेक्शन पर आना होगा।

    -यहां New Lable के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

    -New Lable के नाम पर Subscribe टाइप करना होगा।

    -अब Subscribe नाम से फिल्टर क्रिएट हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 8000 रुपये से कम में सॉलिड स्मार्टफोन, कम दाम में मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस