यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फ्री में घूमना चाहते हैं White House तो गूगल करेगा आपकी मदद, ऐसे लें सकेंगे एतिहासिक इमारत का टूर
Google हमारे लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है ताकि इसके यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस मिल सकें। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल आपको किसी एतिहासिक इमारत क ...और पढ़ें

HighLights
- अब गूगल आपको फ्री में आपको व्हाइट हाउस का टूर कराएगा।
- ये टूर वर्चुअली होगा और आपको एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।
- इसके लिए व्हाइट हाउस और गूगल ने कॉलेबरेशन किया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल टॉप टेक कंपनियों में गिनी जाती है, जिसके दूनियाभर में लाखों यूजर्स है, जो अपनी जरूरत के हिसाब से अपने लिए इसकी सर्विसेस को चुनते हैं। मगर इस बार कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए कुछ खास पेश किया है।
क्या आपने कभी व्हाइट हाउस का टूर करना का सोचा है, लेकिन इसके लिए तो आपको यूएस जाना पड़ेगा। मगर अब गूगल आपको फ्री में आपको इसका टूर कराएगा, अब सवाल ये है कि कैसे? बता दें कि ये टूर वर्चुअली होगा और आपको एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए व्हाइट हाउस और गूगल ने कॉलेबरेशन किया है ताकि लोग बिना व्हाइट हाउस जाएं उसकी शैर कर सकें। आइये इसके बारे में जानते हैं।
हर कोई नहीं घूम सकता है व्हाइट हाउस
- बता दें कि व्हाइट हाउस एक एतिहासिक इमारत है, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति का घर(ऑफिशियल) कहा जाता है, ऐसे में हर कोई इस इमारत को घूम नहीं सकता है। इसका अलावा इसके लिए आपको लंबी यात्रा करनी होगी, जो हमारे बजट से बाहर हो सकता है।
- ऐसे में ये नया विकल्प बहुत अच्छा है, जिसमें आप घर बैठे ही व्हाइट हाउस को घूम सकते हैं और आपको एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नही हैं। गूगल मैप्स और गूगल आर्ट्स एंड कल्चर ने व्हाइट हाउस के साथ मिलकर इस वर्चुअल टूर की शुरूआत की है।
.jpg)
यह भी पढ़ें - अब इंटरनेंट पर नहीं मिलेगी गलत सूचना, Google ने पेश किए तीन नए टूल, Image से फेक्ट्स तक, सबकी होगी जांच
- इस टूर के बारे में बात करते हुए फर्स्ट लेडी जिल बिडेन की कम्युनिकेशन डायरेक्टर ने कहा कि अपने इस प्रशासन के पहले दिन से हीफर्स्ट लेडी ने 'पीपुल्स हाउस' को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करके व्हाइट हाउस के दरवाजे व्यापक रूप से खोलने के लिए काम किया है। क्योंकि हर कोई व्हाइट हाउस का दौरा करने के लिए वाशिंगटन, डीसी की यात्रा नहीं कर सकता है, इसलिए वह व्हाइट हाउस को उनके लिए ला रही है।
- अगर आप भी इसके देखना चाहते हैं तो https://artsandculture.google.com/story/aQVRQ1-zMnlrnQ पर जा सकते हैं।
- इसमें आपको उन सभी कमरों का टूर दिया जाएगा, जिसे पब्लिक दूर के दौरान आगंतुकों तो दिखाया जाता है।
वर्चुअल टूर के जुड़ी जानकारी
- ये पूरा टूर वर्चुअस होगा, जिसमें अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। दिव्यागों के लिए इसे ऑडियो कैप्शन के साथ-साथ स्पेनिश ट्रांसलेट ही किया गया है।
- इसके लिए गूगल ने अपनी स्ट्रीट व्यू तकनीक का उपयोग किया है, जिसकी मदद से इसके सभी कमरों की इमेजरी कैप्चर किया गया है।
- बता दें कि इस टूर का ऑडियो कैप्शन कार्लोस एलिसोंडो द्वारा किया गया है , जो व्हाइट हाउस के सोशल सेक्रेटरी है।
- वीडियो की शुरुआत में वहीं विडियो चलाया जाएगा, जो व्हाइट हाउस विजिटर्स सेंटर में चलाया जाता है।
यह भी पढ़ें - क्या Apple से प्रभावित है Google?, जानिए क्या है टॉप सर्च इंजन कही जाने वाली इस कंपनी की कहानी