Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बड़े काम के हैं Google Docs के 8 दमदार फीचर्स, वॉइस टाइपिंग से लेकर इमोजी तक कर सकते हैं इस्तेमाल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 04:20 PM (IST)

    Google Docs Top 8 Features To Make Your More Interesting अगर आप अपने काम के लिए गूगल डॉक्स का इस्तेमाल करते हैं ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। अगर ...और पढ़ें

    Google Docs Top 8 Features To Make Your More Interesting
    Google Docs Top 8 Features To Make Your More Interesting

    नई दिल्ली, टेक डेस्क।  गूगल डॉक्स गूगल का एक पॉपुलर टूल है। इस टूल का इस्तेमाल अधिकतर यूजर्स अपने डॉक्यूमेंट से जुड़े कामों के लिए करते हैं। गूगल अपने इस टूल को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश करता है।

    अगर आप गूगल डॉक्स का इस्तेमाल अभी तक नहीं कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपको पढ़ना चाहिए। यहां गूगल डॉक्स के कुछ बढ़िया फीचर्स को लिस्ट कर रहे हैं जो यूजर के काम को आसान बनाने में मदद करते हैं-

    Google Docs के टॉप 8 फीचर्स कौन-से हैं?

    सिग्नेचर और बायो कर सकते हैं इनसर्ट

    गूगल डॉक्स में यूजर्स को सिग्नेचर और बायो इनसर्ट करने की सुविधा मिलती है। यह सुविधा कस्टम बिल्डिंग ब्लॉक्स के साथ मिलती है। ब्लॉक के नाम के बाद "@" टाइप करने के साथ किसी भी डॉक्यूमेंट सिग्नेचर और बायो को जोड़ा जा सकता है।

    गलतियों को खोजने के लिए दो डॉक्यूमेंट कर सकते हैं कंपेयर

    गूगल डॉक्स की मदद से यूजर दो डॉक्यूमेंट को कंपेयर कर सकता है। गूगल डॉक्स के कम्पेयर डॉक्यूमेंट फीचर की मदद से एक जैसे लगने वाले दो डॉक्यूमेंट्स को चेक कर आसानी से गलतियां खोजी जा सकती हैं।

    खबरें और भी

    इस फीचर की मदद से दो डॉक्यूमेंट के साथ तीसरा डॉक्यूमेंट ऑटो क्रिएट होता है, जिसमें दोनों के अंतर को हाईलाइट किया जाता है।

    कस्टमाइज डिक्शनरी का मिलता है ऑप्शन

    कई बार यूजर को कुछ वर्ड्स बार-बार इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है। इन वर्ड्स को एब्रीवेशन के साथ गूगल डॉक्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। डॉक्स में यूजर को डिक्सशनरी कस्टमाइजेशन का फीचर मिलता है।

    डॉक बिना लीव किए मीटिंग कर सकते हैं अटेंड

    गूगल डॉक्स को गूगल मीट के साथ इंटीग्रेट कर दिया गया है। इस सुविधा के साथ यूजर बिना गूगल डॉक्स को लीव किए गूगल मीट में वर्चुअल मीटिंग का हिस्सा बन सकता है।

    अलग-अलग लैंग्वेज में कर सकते हैं डॉक्यूमेंट को ट्रांसलेट

    गूगल डॉक्स में बिल्ड-इन डॉक्यूमेंट ट्रांसलेशन फीचर मिलता है। इस फीचर का इस्तेमाल पूरे डॉक्यूमेंट को अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट करने के लिए किया जा सकता है।

    कई बार यूजर को अपने प्रोफेशनल लाइफ में अलग-अलग लैंग्वेज वाले वर्किंग प्रोफेशनल से काम होता है, ऐसी स्थिति में इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    बिल्डिंग ब्लॉक फीचर का कर सकते हैं इस्तेमाल

    गूगल डॉक्स बिल्डिंग ब्लॉक फीचर के साथ आता है। इस फीचर का इस्तेमाल ड्राफ्ट, ईमेल और कैलेंडर इनविटेशन दूसरों के साथ इस्तेमाल करने और सेंड करने में किया जा सकता है।

    इमोजी का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

    गूगल डॉक्स के साथ यूजर को इमोजी सेंड करने की सुविधा भी मिलती है। किसी डॉक्यूमेंट पर किसी रिएक्शन को देने के लिए इन इमोजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    आवाज के साथ कर सकते हैं टाइप

    गूगल डॉक्स में यूजर को वॉइस टाइपिंग फीचर की भी सुविधा मिलती है। इस फीचर के साथ यूजर अपने किसी डॉक्यूमेंट में टाइप करने के बजाय बोल कर काम को आसान बना सकता है।