Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Maps के नए ग्रुप फीचर के हैं कई फायदे, जानें कैसे करता है काम

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Fri, 19 Oct 2018 10:27 AM (IST)

    गूगल के इन नए ग्रुप फीचर को प्लानिंग टूल भी कहा जा रहा है, जिसकी मदद से आप अपने रास्ते में आने वाले रेस्टोरेंट्स के लिंक को अपने दोस्तों को शेयर कर सक ...और पढ़ें

    Google Maps के नए ग्रुप फीचर के हैं कई फायदे, जानें कैसे करता है काम
    Google Maps के नए ग्रुप फीचर के हैं कई फायदे, जानें कैसे करता है काम

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Google Maps ने एक और नया ग्रुप फीचर जोड़ा है। पिछले कुछ महीने में गुगल ने अपने मैप ऐप में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। गूगल के इन नए फीचर्स को यूजर्स के सुविधा के मुताबिक जोड़ा गया है। गूगल के इन नए ग्रुप फीचर को प्लानिंग टूल भी कहा जा रहा है, जिसकी मदद से आप अपने रास्ते में आने वाले रेस्टोरेंट्स के लिंक को अपने दोस्तों को शेयर कर सकते हैं। आइए, जानते हैं गूगल का यह नया फीचर किस तरह काम करता है

    • सबसे पहले गूगल मैप्स ऐप में जाएं।
    • यहां आप रेस्टोरेंट्स में एक्सप्लोरर टैब में जाएं।
    • यहां आप लोकेशन में जाकर लॉन्ग प्रेस करें।
    • जो भी लिंक मिलेगा इसे आप छोटे से फ्लोटिंग बबल में ड्रॉप कर लेंय़ यह बबल आपको ऐप के दाहिने तरफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    • अपने जगह को शार्टलिस्ट करने के बाद आप इसे फेसबुक मैसेंजर, वॉट्सऐप, गूगल हैंगआउट आदि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए शेयर कर सकते हैं।
    • शेयर किए गए लिंक्स पर उस लोकेशन पर मौजूद वो सभी रेस्टोरेंट्स दिखाई देते हैं जिसे आपने अपने दोस्त के लिए शॉर्टलिस्ट करते हैं। इन शॉर्टलिस्टेड रेस्टोरेंट्स को आपके दोस्त वोट भी कर सकते हैं या फिर लाइक या डिस्लाइक भी कर सकते हैं।
    • ग्रुप के सभी सदस्यों के पास यह भी ऑप्शन रहेगा कि वो किसी भी लोकेशन को जोड़ सकते हैं या फिर उसे हटा सकते हैं। जितने भी शेयर्ड लिंक्स हैं उसे ग्रुप मेंबर्स गूगल मैप्स ऐप के जरिए एक्सेस कर सकेंगे। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस फीचर के बारे में बताया है कि गूगल मैप्स के नए अपडेट को ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद यह फीचर काम करता है। 

    यह भी पढ़ें:

    Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung के स्मार्टफोन्स पर 62 फीसद तक डिस्काउंट

    Facebook ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग डिवाइस, जानें इसके खास फीचर्स

    Honor 8C की जानकारियां हुई लीक, इस खास प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च