Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेलिब्रिटीज की तरह Google पर आएगा आपका भी नाम, बस करना है ये छोटा सा काम

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 04:00 PM (IST)

    Google की तरफ से एक शानदार फीचर पेश किया जाता है। इसका लाभ लेकर आप खुद के बारे में जानकारी को गूगल पर एड कर सकते हैं। जिससे कि कोई आपका नाम गूगल पर सर ...और पढ़ें

    Google पर खुद को एड करने का तरीका
    Google पर खुद को एड करने का तरीका

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है और जब भी हमें कुछ भी जानना होता है, तो तुरंत हम यहां सर्च कर लेते हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी यूजर्स होंगे। जिनके जेहन में सवाल आता होगा कि वह खुद को गूगल पर एड कर सकते हैं।

    हम यहां आपको खुद को गूगल पर एड करने का तरीका बताने वाले हैं। यहां आप नाम, लोकेशन और पढ़ाई-लिखाई के अलावा प्रोफेशन के बारे में जानकारी दे सकते हैं। ऐसा करने से आपका नाम भी अन्य लोगों की तरह गूगल पर दिखाई देगा।

    Google पर खुद को एड करने का तरीका

    गूगल पर खुद को एड करने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

    स्टेप 1- गूगल सर्च बार को ओपन करना है।

    स्टेप 2- यहां Add to me google search करना है। सुनिश्चित करना है कि आपकी जीमेल गूगल पर लॉगिन होनी चाहिए।

    स्टेप 3- अब आपके सामने गेट स्टार्टेड का ऑप्शन आएगा। जिसमें आपका नाम, प्रोफेशन और लोकेशन के अलावा अन्य जानकारी डाल देनी है।

    स्टेप 4- ये जानकारी फिल करने के बाद प्रीव्यू का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां से आपको पता चलेगा कि जो पेज आपने क्रिए किया है। वह कैसा लग रहा है।

    स्टेप 5- अगर सब सही रहता है, तो इसे गूगल के पास सबमिट करना देना है। ये प्रोसेस पूरा होने के बाद आप गूगल पर एड हो जाएंगे।

    इन्हें मिलता है फीचर

    गूगल के द्वारा पेश किया जाने वाला ये फीचर भारत, केन्या, नाईजिरिया और साउथ अफ्रीका के यूजर्स को मिलता है। इसके अलावा जिन लोगों ने हिंदी या इंग्लिश लैंग्वेज सेट कर रखी है। उन्हें भी ये मिलता है।

    ध्यान देने वाली बात है कि गूगल साफ तौर पर कहता है कि जो पेज आपने क्रिएट किया है वह यहां दिखेगा ही, इसलिए आपको पेज में अधिक से अधिक जानकारी भरनी चाहिए। जिससे कि आपके पेज को आने की संभावना बढ़ जाएगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- iPhone 16 और iPhone 16 Pro के कैमरा को लेकर ये जानकारी आई सामने, मिल सकता है ये झकास फीचर