Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर ये चार बातें बताती हैं कि आप हो गए हैं ब्लॉक्ड, कहीं आपके साथ तो नहीं हो रहा ऐसा

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 05:30 PM (IST)

    whatsapp tips वॉट्सऐप का एक बड़ा यूजर बेस है।यूजर्स की सुविधा के लिए ऐप पर कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप किसी कॉन्टैक्ट से परेशान ...और पढ़ें

    WhatsApp पर ब्लॉक्ड होने पर मिलते हैं ये पांच संकेत
    WhatsApp पर ब्लॉक्ड होने पर मिलते हैं ये पांच संकेत

    HighLights

    1. वॉट्सऐप पर यूजर को ब्लॉक करने का फीचर मिलता है।
    2. वॉट्सऐप पर ब्लॉक्ड होने की जानकारी नहीं मिलती है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर कर रहा है। इस चैटिंग ऐप को इस्तेमाल करना आसान है। सिंगल टैप के साथ यूजर जरूरी मैसेज भेजने से लेकर कॉलिंग और फाइल शेयरिंग के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता है। वॉट्सऐप का एक बड़ा यूजर बेस है।

    कहीं आप तो नहीं हैं वॉट्सऐप पर ब्लॉक्ड

    यूजर्स की सुविधा के लिए ऐप पर कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप किसी कॉन्टैक्ट से परेशान हो रहे हैं तो उसे ब्लॉक भी किया जा सकता है। अगर आपका कोई कॉन्टैक्ट आपको वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दे तो इसकी जानकारी मिलना कुछ मुश्किल हो सकता है।

    दरअसल, वॉट्सऐप पर ब्लॉक करने का फीचर तो मिलता है, लेकिन ब्लॉक्ड होने की जानकारी के लिए किसी तरह का फीचर नहीं मिलता है। ऐसे में वॉट्सऐप यूजर ऐप पर कुछ बातों का होना चेक कर सकता है। ये बातें वॉट्सऐप पर ब्लॉक्ड किए जाने को कन्फर्म करती हैं। 

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर Blocked यूजर नहीं होता पूरी तरह से ब्लॉक, चैटिंग के लिए खुला रहता है ये रास्ता; ऐसे छुड़ाएं पीछा

    WhatsApp पर ब्लॉक्ड होने के ये हैं संकेत

    1. अगर आपने चैटिंग ऐप वॉट्सऐप पर अपने किसी कॉन्टैक्ट को कोई मैसेज भेजा है जो लंबे समय से सिंगल चेक मार्क के साथ नजर आ रहा है तो यह ब्लॉक्ड होने का इशारा है। दरअसल, सिंगल चेक मार्क आपकी ओर से मैसेज सेंड होने को दिखाता है, जबकि डबल चेक मार्क मैसेज डिलीवर होने को दिखाता है।
    2. अगर आपको अपने किसी कॉन्टैक्ट का लास्ट सीन और ऑनलाइन आना कुछ समय पहले तक नजर आता था और अचानक यह नजर नहीं आ रहा है यह ब्लॉक्ड होने का इशारा होता है।
    3. अगर आपके किसी कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल पिक्चर कुछ समय पहले तक नजर आती थी और कुछ समय से यह ब्लैंक नजर आ रही है तो यह ब्लॉक्ड होने का इशारा होता है।
    4. वॉट्सऐप पर पहले किसी कॉन्टैक्ट को कॉल कर पा रहे थे और अब कॉल नहीं लग रहा है तो यह आपके ब्लॉक्ड होने का इशारा ही है।

    खबरें और भी