Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ChatGPT का Smartphone में भी कर सकते हैं इस्तेमाल, ऐसे काम करती है ये ट्रिक

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 02:26 PM (IST)

    AI Chatbot ChatGPT in smartphone AI Chatbot ChatGPT को बहुत से यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। यह एक फास्टेस्ट ग्रोइंग यूजरबेस सर्विस है। हालांकि ...और पढ़ें

    How To Access AI Chatbot ChatGPT on your smartphone
    How To Access AI Chatbot ChatGPT on your smartphone

     नई दिल्ली, टेक डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने अभी तक पॉपुलर चैटबॉट मॉडल चैटजीपीटी के लिए ऑफिशियल ऐप का एलान नहीं किया है। चैटबॉट का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होता है, क्योंकि चैटजीपीटी का इस्तेमाल केवल वेब वर्जन के साथ ही किया जा सकता है।

    हालांकि, ऐसे बहुत से तरीके हैं, जिनकी मदद से इस चैटबॉट का इस्तेमाल यूजर अपने डिवाइस पर भी कर सकता है। आइए जानते हैं, हैंडसेट पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है-

    आईफोन पर Siri नहीं, चैटजीपीटी करेगा काम

    आईफोन पर Hey GPT की मदद से चैटजीपीटी से बातचीत की जा सकती है। फीचर के एनेबल होने पर ईमेल लिखने से लेकर कॉम्प्लेक्ट टॉपिक समझने तक मॉडल आपकी मदद कर सकता है। यह सिरी की वॉइस की तरह रिस्पॉन्ड करता है।

    यूजर इस सेटिंग को (https://www.icloud.com/shortcuts/8bcc2979d6e34a3d90a48c3f77f96d68) से इन्स्टॉल कर सकते हैं।

    WhatsApp पर ऐसे करें चैटजीपीटी का इस्तेमाल

    चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए BuddyGPT की सुविधा यूजर्स को मिलती है। BuddyGPT की मदद से यूजर वॉट्सऐप के अलावा टेलीग्राम पर भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    (https://api.whatsapp.com/send/?phone=351915233853&text&type=phone_number&app_absent=0) से इन्स्टॉल किया जा सकता है। बता दें, BuddyGPT पर एक महीने के लिए केवल 15 ही मैसेज फ्री में भेजे जा सकते हैं।

    हर ऐप के लिए काम करेगा चैटजीपीटी

    चैटजीपीटी का इस्तेमाल किसी भी ऐप के लिए किया जा सकता है। इसके लिए SwiftKey keyboard काम में आता है। इस कीबोर्ड को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    डाउनलोड करने के बाद ऐप को input method के लिए सेट करना होगा।

    Microsoft के चैटजीपीटी ऐप का कर सकते इस्तेमाल

    Microsoft के ऑल-इन वन सर्च ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। new Bing AI जीपीटी-4 पर बेस्ड है। इस ऐप को एंड्रॉइड और एपल डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है।जीपीटी-4 से चैट करने के लिए बॉटम टूलबार में बिंग लोगो पर क्लिक करना होगा।

    खबरें और भी