विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone होम स्क्रीन पर Bing Widget को जोड़ना हुआ आसान, इन आसान स्टेप को कर सकते हैं फॉलो

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Mon, 19 Jun 2023 02:38 PM (IST)

How To add the Bing Chat widget to the iPhone home screen माइक्रोसॉफ्ट का बिंग विजेट अब आईफोन यूजर्स के ...और पढ़ें

How To add the Bing Chat widget to the iPhone home screen
How To add the Bing Chat widget to the iPhone home screen

नई दिल्ली, टेक डेस्क। यूएस-आधारित टेक दिग्गज Microsoft बिंग सर्च और ओपनएआई के चैटजीपीटी को एक साथ लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। कंपनी ने अब आईओएस उपकरणों के लिए बिंग ऐप के लिए एक नए अपडेट की घोषणा की है, जो शॉर्टकट के साथ नए विजेट जोड़ता है।

इसकी मदद से सीधे Bing Chat पर जा सकते हैं। यह फीचर पहले Android पर उपलब्ध था। अब विजेट को अब iPhone की होम स्क्रीन पर भी जोड़ा जा सकता है। आइए जानते हैं ये फीचर काम कैसे करता है और इसका इतेमाल आप कैसे कर सकते हैं।

iPhone यूजर ऐसे उठा सकते हैं फायदा

माइक्रोसॉफ्ट ने आईओएस के लिए अपने बिंग ऐप को दो नए विजेट्स के साथ अपडेट किया है। एक बार इन्स्टॉल हो जाने पर, विजेट यूजर्स को एक टैप से बिंग के साथ चैट शुरू कर सकते हैं। बता दें, ये फीचर पहले एंड्राइड पर उपलब्ध था। इस फीचर का आप इस्तेमाल अपने आईफोन की होम स्क्रीन से सीधे कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिंग चैट विजेट को आप अपने आईफोन की स्क्रीन पर कैसे जोड़ सकते हैं।

iPhone स्क्रीन पर ऐसे जोड़ें Bing विजेट

  1. अपनी होम स्क्रीन पर खाली स्पेस को दबाकर रखें।
  2. स्क्रीन के ऊपरी-बाएं कोने में दिख रहे "+" (जोड़ें) बटन पर टैप करें।
  3. वह विजेट चुनें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं और उसका आकार चुनें।
  4. इसे अपने होम स्क्रीन पर जोड़ने के लिए “Add Widget" पर टैप करें।
  5. प्रक्रिया समाप्त करने के लिए “Done" पर टैप करें।

100 से ज्यादा लैंग्वेज को सपोर्ट करता है Bing

Microsoft अब अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पेश कर रही है। नए फीचर में चैट का कई लैंग्वेज में सपोर्ट के साथ इमेज क्रिएटर अब सारे यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यदि यूजर्स एआई का इस्तेमाल करके कोई स्पेशल इमेज पाना चाहते हैं तो अब वे चीनी और जापानी जैसी अन्य भाषाओं का इस्तेमाल अपने संकेतों में टाइप करने के लिए कर सकते हैं। Microsoft का दावा है कि इमेज निर्माता अब 100 से अधिक भाषाओं का सपोर्ट करता है।