Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Pay पर कैसे करें किसी को Block, बेहद आसान है प्रॉसेस

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 10:00 PM (IST)

    फोन में डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। क्या आप जानते हैं गूगल पे पर यूजर को दूसरे लोगों क ...और पढ़ें

    Google Pay पर अनजान यूजर को पेमेंट करने के बाद तुंरत कर सकते हैं ब्लॉक
    Google Pay पर अनजान यूजर को पेमेंट करने के बाद तुंरत कर सकते हैं ब्लॉक

    HighLights

    1. गूगल पे पर यूजर को प्राइवेसी सेटिंग में ब्लॉक की सुविधा मिलती है।
    2. गूगल पे पर ब्लॉक सेटिंग किसी अनजान यूजर के लिए यूज कर सकते है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।  डिजिटल युग में स्मार्टफोन के जरिए पेमेंट करने का तरीका हर किसी को पसंद आता है क्योंकि यह सेकेंड भर का काम होता है। प्रोडक्ट और सर्विस के लिए डिजिटल पेमेंट का जरिया यूपीआई ऐप्स बनते हैं।

    गूगल पे पर ब्लॉक ऑप्शन की सुविधा है मौजूद

    आप भी अपने फोन में यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल करते होंगे। इन यूपीआई ऐप्स के साथ किसी भी अनजान यूजर को पेमेंट की जा सकती है।

    गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यूजर को ब्लॉक करने की सेटिंग के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। जी पे ऐप पर यूजर किसी भी दूसरे यूजर को आसानी से ब्लॉक कर सकता है।

    गूगल पे पर दूसरे यूजर को ब्लॉक करने से क्या होगा

    गूगल पे पर प्राइवेसी सेटिंग के साथ दूसरे यूजर्स को ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है। गूगल पे पर अगर किसी यूजर को ब्लॉक कर देते हैं तो यह दूसरा गूगल पे यूजर भविष्य में गूगल पे के जरिए आपसे किसी तरह का कॉन्टैक्ट नहीं कर सकेगा।

    इतना ही नहीं, गूगल का कहना है कि गूगल पे पर ब्लॉक करने से दूसरा यूजर आपको किसी भी गूगल सर्विस के जरिए कॉन्टैक्ट नहीं कर सकता है।

    गूगल पे पर अनजान लोगों को कैसे करें ब्लॉक

    • सबसे पहले गूगल पे ऐप ओपन करना होगा।
    • अब जिस यूजर को ब्लॉक करना चाहते हैं, उसके चैट पेज पर आना होगा।
    • अब टॉप राइट कॉर्नर पर सेटिंग्स के ऑप्शन पर आना होगा।
    • अब Block This Person के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
    • अब स्क्रीन पर Block का पॉप अप शो होगा, इस पर क्लिक करना होगा।

    ये भी पढ़ेंः चोरी हो गया फोन तो झटपट ब्लॉक करें PhonePe और Google Pay अकाउंट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    यूपीआई ऐप पर कब करें कॉन्टैक्ट को ब्लॉक

    यहां समझने की जरूरत है कि गूगल पे जैसे यूपीआई ऐप पर हर किसी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए। खासकर उन यूजर्स को ब्लॉक करना सही नहीं होगा, जिनसे अक्सर लेनदेन होता रहता है।

    खबरें और भी

    ब्लॉक सेटिंग उन यूजर्स के लिए काम की हो सकती है, जो किसी अनजान यूजर को पेमेंट करने के बाद दोबारा इन लोगों से कॉन्टैक्ट नहीं करना चाहते।