Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्क्रीनशॉट खोजने में हो रही है मुश्किल, Samsung Galaxy S23 का ये फीचर आएगा काम, मनचाही जगह सेव कर सकेंगे फोटो

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 05:11 PM (IST)

    सैमसंग ने अपनी नए प्लैगशिप सीरीज में कई नए फीचर पेश किए है। उन्हीं में से एक है लिए गए स्क्रीनशॉट की लोकेशन को बदलना। जी हां आप ऐसे कर सकते हैं और आज ...और पढ़ें

    Difficult to find the screenshot in phone, this feature of Galaxy S23 can help you
    Difficult to find the screenshot in phone, this feature of Galaxy S23 can help you

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। सैमसंग के भारत में हजारों यूजर्स है, जो इस ब्रांड के अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी आएं दिन कुछ नया लाती रहती है। हाल ही में Samsung ने अपने यूजर्स के लिए फ्लैगशिप डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी S23 को लॉन्च किया है। यह फोन कई ऐसे फीचर्स के साथ आया है, जो पहली बार कंपनी के प्लैगशिप सीरज में देखने को मिला है। आज हम ऐसे ही एक फीचर के बारे में बात करेंगे।

    सैमसंग गैलेक्सी S23

    Samsung ने पिछले हफ्ते भारत में अपना फ्लैगशिप Galaxy S23 सीरीज लॉन्च किया था। इस सीरीज में गैलेक्सी S23, गैलेक्सी S23+ और गैलेक्सी S23 अल्ट्रा शामिल हैं और ये हाई-एंड फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। बता दें कि इस सीरीज में एक विशेषता है जो उपलब्ध नहीं है।

    यह भी पढ़ें- 120Hz रिफ्रेश रेट और बड़ी स्क्रीन के साथ जल्द आएगा Xiaomi का ये प्रीमियम फोन, फीचर्स देखकर हो जाएंगे गदगद

    हम बात कर रहे हैं स्क्रीनशॉट, जिसे आप इन फोन में तस्वीरों से अलग करने में असमर्थ होते हैं। इससे उन यूजर्स को काफी निराशा हुई है जो अक्सर दिन भर में कई स्क्रीनशॉट लेते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए एक उपाय लाएं है।

    ऐसे अलग करें अपने स्क्रीनशॉट

    सैमसंग फोन पर स्क्रीनशॉट को आसानी से फोटो से अलग करने के तरीके हैं, जिससे डिवाइस के स्टोरेज को मैनेट करना और इसे एक संगठित रूप देना आसान हो जाता है। आपको बस हमारे बताए तरीके को अपनाना होगा।

    खबरें और भी

    सैमसंग OneUI 5.1 होगा मददगार

    सैमसंग की नई लॉन्च की गई एंड्रॉयड 13 पर आधारित वन यूआई 5.1 स्किन सैमसंग यूजर्स को यह बदलने की क्षमता देता है कि वह अपने स्क्रीनशॉट कहां सहेज सकते हैं। ये टूल यूजर को स्क्रीनशॉट के लिए एक नए फोल्डर लोकेशन को सेट अप करने और स्विच करने में सहायता करेगा।

     

    इसके अलावा, Google फोटो नए फोल्डर को पहचान लेगा और आपको ऐप में एक नया "स्क्रीनशॉट" सेक्शन बना कर देगा। बता दें कि यह फीचर केवल S23 यूजर्स के पास है।

    यह भी पढ़ें- OnePlus 11 के साथ क्यों नहीं आया कंपनी का Pro मॉडल, वजह जानकर खुश हो जाएंगे आप