Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mental Health के लिए जरूरी Digital Detox; Android और iPhone में ये 4 सेटिंग्स तुरंत बदलें

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 07:00 PM (IST)

    आजकल स्मार्टफोन की लत एक आम समस्या है। लोग घंटों तक फोन में लगे रहते हैं। इस आदत से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय हैं। ग्रेस्केल मोड से स्क्रीन को ब्लै ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो सिर्फ 5 मिनट रील देखने के लिए फोन उठाते हैं और 2 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाता है, और पता ही नहीं चलता? ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आज ज्यादातर लोगों को स्मार्टफोन की लत लग चुकी हैं। आजकल लोग घंटों स्क्रीन पर बिता रहे हैं और स्मार्टफोन स्क्रॉल करते रहते हैं। बिना काम के घंटों कंटेंट देखने को Doomscrolling कहते हैं।

    इस आदत के लिए Brain Rot टर्म को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने साल 2024 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया था। अगर आप भी इस आदत से परेशान हैं तो हम आपको स्मार्टफोन की चार सेटिंग के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

    Grayscale Mode

    स्मार्टफोन की कलरफुल डिस्प्ले हमारे दिमाग में Dopamine लेवल को बढ़ा देती है। इससे हम बार-बार स्मार्टफोन चेक करने करने को मजबूर हो जाते हैं। अगर फोन की डिस्प्ले ब्लैक एंड व्हाइट हो जाए, तो इंस्टाग्राम और यूट्यूब एकदम बोरिंग लगने लगेगा। यहां हम आपको स्मार्टफोन में ग्रे स्केल मोड इनेबल करने का तरीका बता रहे हैं। स्क्रीन के ब्लैक एंड व्हाइट होने से आपके कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस खराब होगा और स्क्रीन टाइम कम करने में मदद मिलेगी।

    Android : Settings > Digital Wellbeing > Bedtime Mode > Grayscale जाएं और इसे ऑन करें।

    iPhone : Settings > Accessibility > Display & Text Size > Color Filters > Grayscale इनेबल करें।

    Focus Mode

    ऑफिस का काम करने या पढ़ाई के दौरान फोन की एक नोटिफिकेशन आपका फोकस तोड़ देती है। ऐसे में काम में फोकस करने के लिए आजकल सभी फोन में 'फोकस मोड' मिलता है। यह मोड गैर-जरूरी और सेलेक्टेड ऐप्स की नोटिफिकेशन को पॉज कर देता है, जिससे ध्यान भटकने से राहत मिलती है।

    खबरें और भी

    Android : Quick Settings पैनल में Focus Mode पर टैप करें और उन ऐप्स को सेलेक्ट करें, जिनकी नोटिफिकेशन आप ऑफ करना चाहते हैं।

    iPhone : Settings > Focus में जाएं। यहां आप Work, Personal और Study जैसे प्रोफाइल बनाने का ऑप्शन मिलेगा। यहां आप उन ऐप्स की नोटिफिकेशन ब्लॉक कर सकते हैं।

    App Timers

    स्मार्टफोन का स्क्रीन टाइम कम करने के लिए एंड्रॉयड और आईफोन में कई ऐप्स में टाइमर सेट करने का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही एंड्रॉयड और आईफोन में स्क्रीन टाइम सेटिंग के जरिए भी आप टाइमर लगा सकते हैं।

    iPhone: Settings > Screen Time में जाकर आप डाउन टाइम और ऐप्स के लिए टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं।

    Android: एंड्रॉयड में यूजर्स सेटिंग में स्क्रीन टाइम ऑप्शन में जाकर ऐप्स के लिए टाइम सेट कर सकते हैं।

    DND या ऐप नोटिफिकेशन बंद करें

    स्मार्टफोन में आने वाले ऐप्स नोटिफिकेशन को बंद करने या फिर डू-नॉट-डिस्टर्ब (DND) का यूज कर आप फोन के स्क्रीन टाइम को कट कर सकते हैं। इससे नोटिफिकेशन आपको नहीं मिलेंगे और फोन उठाने के बहाने कम हो जाएंगे।

    स्मार्टफोन की होम स्क्रीन कस्टमाइज करके भी आप स्क्रीन टाइम कम कर सकते हैं। हमारी सलाह रहेगी कि आप होम स्क्रीन से सोशल मीडिया ऐप्स को हटा दें और वॉच-कैलेंडर के साथ-साथ स्क्रीन टाइम का विजेट लगा दें। इससे आप जब फोन देखेंगे आपको स्क्रीन टाइम की जानकारी मिलेगी। इससे फोन की आदत कम करने में कुछ मदद मिल सकती है।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

    Q. डिजिटल डिटॉक्स (Digital Detox) क्या है?

    A. डिजिटल डिटॉक्स एक ऐसा समय है जब आप अपनी मर्जी से स्मार्टफोन, कंप्यूटर और सोशल मीडिया का इस्तेमाल बंद कर देते हैं।

    Q. मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे स्मार्टफोन की लत (Addiction) लग गई है?

    A. अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले फोन चेक करते हैं। किसी भी नोटिफिकेशन के बजते ही फोन उठा लेते हैं। फोन पास न होने पर आपको घबराहट (Anxiety) होती है, तो ये स्मार्टफोन एडिक्शन के संकेत हैं।

    Q. Doomscrolling का क्या मतलब होता है?

    A. सोशल मीडिया पर लगातार स्क्रॉलिंग, हर पोस्ट पर कमेंट्स और रिएक्ट करने को Doomscrolling कहते हैं।

    Q. क्या Grayscale मोड सच में स्क्रीन टाइम कम करने में मदद करता है?

    A. हां, इंसान के दिमाग को रंग पसंद होते हैं। जब आप फोन की स्क्रीन को ब्लैक एंड व्हाइट कर देते हैं तो इससे दिमाग को 'डोपामाइन' नहीं मिलता है। इससे स्क्रीन बोरिंग लगने लगती है और फोन का स्क्रीन टाइम कम करने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Instagram Reels Tips: रील्स पर नहीं मिल रहे व्यूज? ये स्मार्ट हैक्स तुरंत बदल देंगे गेम