Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google App पर खोज रहे हैं ऐसा-वैसा, लास्ट 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री क्लीन करने में ये ट्रिक आएगी काम

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 12:06 PM (IST)

    How To delete Last 15 Minute Search History In Google App इंटरनेट पर अलग-अलग जानकारियों को सर्च करने के लिए गूगल ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आर्टिकल मे ...और पढ़ें

    How To delete Last 15 Minute Search History In Google App
    How To delete Last 15 Minute Search History In Google App

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। दिन में कई बार गूगल पर चीजों को सर्च करने की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि हर यूजर बार-बार सर्च हिस्ट्री को क्लीन नहीं करता है, क्योंकि यह एक झंझट भरा और समय लगाने वाला काम होता है।

    हालांकि, कई बार गूगल पर यूजर ऐसी चीजों को भी सर्च करता है, जो प्राइवेट हो सकती हैं। प्राइवेट जानकारियों वाली सर्च हिस्ट्री किसी तीसरे शख्स के सामने आ जाए तो यूजर को शर्मिन्दगी महसूस हो सकती है।

    ऐसे में सर्च हिस्ट्री को क्लीन किया जाना जरूरी है। अगर आप भी गूगल सर्च के लिए गूगल ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है।

    Google App पर कितनी देर की हिस्ट्री कर सकते हैं क्लीन?

    दरअसल गूगल की ओर से यूजर्स को लास्ट 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री क्लीन करने का ऑप्शन मिलता है। यह ऑप्शन किसी खास जरूरत में काम आ सकता है।

    हालांकि इस ऑप्शन का इस्तेमाल केवल स्मार्टफोन के गूगल ऐप के लिए ही किया जा सकता है। आइए जानते हैं, गूगल ऐप का यह फीचर कैसे काम करता है।

    Google App से लास्ट 15 मिनट की हिस्ट्री कैसे करें क्लीन?

    • सबसे पहले फोन में गूगल ऐप को ओपन करना होगा। 
    • ऐप में टॉप राइट साइड पर प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।
    • account settings पर आना होगा।
    • ड्रॉप-डाउन मेन्यू से Manage your Google account पर आना होगा।
    • सेटिंग पेज पर Privacy & Personalisation पर आना होगा।
    • अब My Activity के ऑप्शन पर आना होगा।
    • यहां रिसेंट सर्च हिस्ट्री और एक्टिविटी नजर आएगी।
    • यहां Delete the Last 15 Minutes को सेलेक्ट करना होगा।
    • 15 मिनट पहले की हिस्ट्री को पेज पर स्क्रोल डाउन करते हुए चेक करना होगा।
    • यहां थ्री वर्टिकल डॉट्स या More पर टैप करना होगा।
    • Delete बटन पर टैप कर, Confirm करना होगा।

    बता दें, गूगल ऐप पर हिस्ट्री क्लीन करने के लिए यूजर को अपने गूगल अकाउंट से लॉग-इन करना जरूरी शर्त है। 

    खबरें और भी