Instagram पर स्पैम फॉलोअर्स से हैं परेशान? ऐसे करें आसानी से साफ, जानिए पूरा तरीका
इंस्टाग्राम ने स्पैम और बॉट फॉलोअर्स से निपटने के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। ये यूजर्स को संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान करने और उन्हें हटाने में मदद करते ...और पढ़ें

HighLights
इंस्टाग्राम संभावित स्पैम अकाउंट्स की स्वतः पहचान करता है।
उपयोगकर्ता व्यक्तिगत या कई स्पैम फॉलोअर्स हटा सकते हैं।
सेटिंग्स में स्पैम फिल्टर चालू/बंद किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर इन दिनों तेजी से स्पैम और बॉट फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। कई यूजर्स अपने अकाउंट में अजनबी और संदिग्ध यूजर्स के जुड़ने से भी परेशान हैं। दरअसल ये स्पैम और बॉट यूजर्स से न सिर्फ यूजर्स के अकाउंट की सिक्योरिटी बल्कि प्राइवेसी भी खतरे में आ सकती है। यूजर्स की इन प्रॉब्लम को देखते हुए इंस्टाग्राम में अपने प्लेटफॉर्म में ऐसे फीचर जोड़े हैं, जिनकी मदद से यूजर्स आसानी से स्पैम अकाउंट या बॉट फॉलोअर्स को रिमूव कर सकते हैं।
स्पैम अकाउंट्स की पहचान कैसे करें?
इंस्टाग्राम ने संभावित स्पैम अकाउंट की पहचान के लिए अलग से Potential Spam लिस्ट दिखाना शुरू किया है। इससे यूजर्स को हर फॉलोवर को अलग-अलग से चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यूजर्स सीधे इस सेक्शन में जाकर संदिग्ध अकाउंट्स को रिव्यू कर सकते हैं।
स्पैम फॉलोअर्स कैसे रिमूव करें?
सबसे पहले आपको अपनी प्रोफाइल ओपन करनी है। इसके बाद फॉलोअर्स की लिस्ट देखनी है। यहां आपको Potential Spam के सेक्शन में जाकर स्पैम फॉलोअर्स की लिस्ट देखने को मिलेगी। इस लिस्ट में वे अकाउंट्स दिखाई देंगे, जिन्हें इंस्टाग्राम संदिग्ध मान रहा है। अगर आपको कोई अकाउंट यहां गलती से आ गया है तो उसे कन्फर्म करें और स्पैम वाले अकाउंट को डिलीट कर रिमूव कर सकते हैं।

आप चाहें तो एक साथ कई स्पैम अकाउंट को भी रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए आपको रिमूव ऑल स्पैम फॉलोअर्स का ऑप्शन मिलता है। इस बटन पर क्लिक कर आप सभी स्पैम अकाउंट को एक साथ हटा सकते हैं। स्पैम अकाउंट वाले सेक्शन से यूजर्स को हटाने पर हटाए गए यूजर्स को इसकी कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलती है।
खबरें और भी
स्पैम फिल्टर को ऑन/ऑफ कैसे करें
इंस्टाग्राम पर यूजर्स को स्पैम फिल्टर को ऑन या ऑफ करने का भी ऑप्शन मिलता है। इस फीचर को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को अपनी प्रोफाइल में सेटिंग और प्राइवेसी सेटिंग पर जाना है। इसके बाद फॉलोअर्स में जाकर फिल्टर स्पैम फॉलोअर्स के टॉगल को इनेबल करना है।