विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूर होकर भी खोजा जा सकता है Lost Android Device, डाटा डिलीट करने से लेकर कर सकते हैं ये काम

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 10 Apr 2023 09:50 AM (IST)

How To Find Lost Android Device कई बार Android Device User डिवाइस को घर के बाहर या अंदर खो देता ...और पढ़ें

How To Find Lost Android Device, Pic Courtesy- Canva
How To Find Lost Android Device, Pic Courtesy- Canva

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। कई बार Android Device खो जाता है, ऐसे में यूजर को समझ नहीं आता कि सिचुएशन कैसे हैंडल की जाए। हालांकि, खोने की स्थिति भी अलग-अलग हो सकती है। कई बार यूजर डिवाइस को घर के अंदर ही कहीं रख के भूल जाता है तो कई बार डिवाइस घर के बाहर कहीं छूट जाता है या चोरी हो जाता है।

ऐसे में यूजर को उसकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर चिंता होना लाजमी है। एंड्रॉइड यूजर्स की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए गूगल की ओर से इसका एक समाधान पेश किया जाता है।

गूगल की ओर से मिलती है सुविधा

गूगल अकाउंट होल्डर्स को कंपनी की ओर से खोए हुए एंड्रॉइड डिवाइस को खोजने, लॉक और डाटा इरेज करने की सुविधा मिलती है।

अच्छी बात ये है कि इस सुविधा के लिए आपके डिवाइस की दूरी भी बाधा नहीं बनती है। आप किसी भी दूसरे डिवाइस की मदद से अपने एंड्रॉइड डिवाइस को खोज सकते हैं।

इन शर्तों का पूरा होना जरूरी

  • खोए हुए डिवाइस को खोजने के लिए जरूरी है कि डिवाइस पर गूगल अकाउंट से साइन-इन हो।
  • खोए हुए डिवाइस में लोकेशन फीचर ऑन हो।
  • Find My Device फीचर ऑन हो।
  • डिवाइस की बैटरी चार्ज्ड हो और डाटा ऑन हो।
  • लॉक और डाटा डिलीट करने के लिए डिवाइस गूगल प्ले पर विजिबल हो।

Find, Lock या डाटा डिलीट करने के लिए करे ये काम

  • एंड्रॉइड डिवाइस को खोजने के लिए सबसे पहले ब्राउजर पर android.com/find वेबसाइट पर जाना होगा।
  • गूगल अकाउंट से साइन-इन करना होगा।
  • एक से ज्यादा डिवाइस होने पर खोए हुए डिवाइस को सेलेक्ट करना होगा।
  • एक से ज्यादा यूजर प्रोफाइल के केस में पर्सनल प्रोफाइल के ऑप्शन पर आना होगा।
  • खोए हुए डिवाइस पर सिस्टम की ओर से एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।
  • इस नोटिफिकेशन की मदद से डिवाइस की लोकेशन गूगल मैप के जरिए देखी जा सकती है।
  • डिवाइस नहीं मिलने की स्थिति में लास्ट लोकेशन की जानकारी ली जा सकती है।
  • Enable lock and erase अपीयर होने पर इस पर टैप कर सकते हैं।

इन तरीकों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

खोए हुए एंड्रॉइड डिवाइस के डाटा को डिलीट करने के अलावा साउंड के जरिए डिवाइस खोजा जा सकता है।इस के लिए यूजर को बताए गए प्रॉसेस में ही Play Sound का ऑप्शन मिलता है। इस ऑप्शन पर टैप करने से 5 मिनट की अवधि तक डिवाइस पर फुल वॉल्युम में रिंग जाती है। डिवाइस साइलेंट और वाइब्रेशन मोड पर होने के बावजूद भी डिवाइस रिंग करता है।

बताए गए प्रॉसेस में ही यूजर को Erase Device का ऑप्शन मिलता है। इस ऑप्शन पर टैप कर डाटा को हमेशा के लिए डिलीट किया जा सकता है। हालांकि, यूजर अपने एसडी कार्ड के डाटा को बचा सकता है।